जम्मू-कश्मीर: बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा सकती है अत्यधिक बारिश

किसानों का मानना है कि अगर बारिश होती है या फिर इसी तरह ठंडी हवाएं चलती रही तो गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है।सीमांत किसानों की चिंता बढ़ गई है। सीमांत किसान राज कुमार ने बताया कि पिछले दिनों में भी लगातार पांच दिनों तक बारिश हुई।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 06:37 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 06:37 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर: बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा सकती है अत्यधिक बारिश
अगर ज्यादा बारिश होती है तो वो फसल को नुकसान पहुंच सकता है।

आरएसपुरा, संवाद सहयोगी। मौसम के बदले मिजाज ने एक बार फिर से किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। बुधवार दोपहर को अचानक शुरू हुई बारिश ने सीमांत किसानों की चिंता बढ़ा दी। बारिश के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकती है अगर बारिश होती रही तो किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा।

किसानों का मानना है कि अगर बारिश होती है या फिर इसी तरह ठंडी हवाएं चलती रही तो गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। इसी कारण सीमांत किसानों की चिंता बढ़ गई है। सीमांत किसान राज कुमार ने बताया कि पिछले दिनों में भी लगातार पांच दिनों तक बारिश हुई। ऐसे में लगा था कि बारिश के बाद मौसम खुलेगा और धूप निकलेगी परऐसा नहीं हुआ। लगातार मौसम खराब रहा है। ऐसे में पहली बारिश के कारण खेतों में जमा पानी सूख नहीं पाया। किसानों का कहना है कि अगर ओर बारिश होती है तो गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंच सकता है।

किसान सुरजीत सिंह ने बताया कि लगातार मौसम खराब है और एक फिर से बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में बारिश गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। किसानों ने बताया कि इस समय बारिश की जरूरत नहीं है। पहले से ही खेतों में काफी पानी जमा हुआ है। अगर ओर बारिश हुई तो गेहूं की फसल पानी जमा होने के कारण फसल पीली पड़ सकती है। किसानों ने कहा कि वो लगातार प्रार्थना कर रहे हैं कि मौसम खुल जाए और धूप निकल आए ताकि उनकी फसल को नुकसान ना हो।

पूर्व कृषि अधिकारी रीज कुमार ने बताया कि इस समय बारिश गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकती है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश का पानी खेतों में अभी कई जगह जमा है। अगर ज्यादा बारिश होती है तो वो फसल को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने सीमांत किसानों से अपील की अगर बारिश जारी रहती है तो वो अपने खेतों में पानी जमा ना होने दें। इससे फसल को नुकसान हो सकता है इसलिए किसान समय समय पर खेतों से पानी निकालते रहें। 

chat bot
आपका साथी