Jammu Farmers : बारिश ने पूरी की किसानों की उम्मीदें, बासमती धान को मिला बल

मक्की की फसल को जरूरत का पानी मिल गया। वहीं दूसरी ओर कंडी क्षेत्रों की चारागाह में पर्याप्त हरा चारा पनप सकेगा। किसान नरोत्तम सिंह का कहना है कि बीते समय में बहुत ही सामान्य बारिश हुई। फसल के लिए बारिश पर्याप्त नहीं थी।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 11:22 AM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 11:22 AM (IST)
Jammu Farmers : बारिश ने पूरी की किसानों की उम्मीदें, बासमती धान को मिला बल
अच्छी बारिश की जरूरत महसूस की जा रही थी और बारिश मिल गई।

जम्मू, जागरण संवाददाता : बुधवाई सुबह हुई अच्छी बारिश ने किसानों की हसरतें पूरी कर दी हैं। खासकर बासमती धान की फसल को बल मिल गया। लंबे समय से यह फसल पानी की कमी का सामना कर रही थी और विकसित नहीं हो पा रही थी। लेकिन बुधवार को झमाझम हुई बारिश ने खेतों को पानी से तर कर दिया। खासकर सूख रहे खेतों में जान भर आई।

इस साल बरसात के दिनों अच्छी बारिशें नहीं मिल पाने के कारण शुरू से ही धान की फसल प्रभावित हो रही थी। अच्छी बारिश से किसान खुश हैं और ऐसे में अब अच्छी धान की फसल मिलने की उम्मीदें बन गई हैं। पानी की कमी के चलते पहले किसान पंप सेट के सहारे खेतों को सींचने में लगे हुए थे। लेकिन बिजली की कटौती ने किसानों की नाक में दम कर दिया था।

अब बारिश से खेती को जरूरत का पानी मिल गया है और किसानों ने भी राहत महसूस की है। क्योंकि बारिश से मक्की की फसल को भी बल मिला है। वहीं नई लग रही सब्जियों के लिए अब जमीन में उचित नमी प्राप्त होगी। किसानों का कहना है कि अच्छी बारिश की जरूरत महसूस की जा रही थी और बारिश मिल गई। इससे कंडी क्षेत्र के किसानों को अच्छा लाभ मिला है ।

वहीं मक्की की फसल को जरूरत का पानी मिल गया। वहीं दूसरी ओर कंडी क्षेत्रों की चारागाह में पर्याप्त हरा चारा पनप सकेगा। किसान नरोत्तम सिंह का कहना है कि बीते समय में बहुत ही सामान्य बारिश हुई। फसल के लिए बारिश पर्याप्त नहीं थी। ऐसे में बार-बार बारिश की जरूरत महसूस हो रही थी। लेकिन बुधवार को हुई बारिश ने किसानों की चाहत पूरी कर दी। स्ट्राबेरी की खेती करने की योजना बना रहे किसानों के लिए राह आसान हो गई है। जैसे तापमान में गिरावट हो जाएगी, यह किसान स्ट्राबेरी की खेती में जुट जाएंगे।  

chat bot
आपका साथी