अफगानिस्तान में आंतकी हमले की ¨नदा

संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : ¨सहपुरा में सोमवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लॉ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Jul 2018 06:21 PM (IST) Updated:Mon, 02 Jul 2018 06:21 PM (IST)
अफगानिस्तान में आंतकी हमले की ¨नदा
अफगानिस्तान में आंतकी हमले की ¨नदा

संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : ¨सहपुरा में सोमवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लॉक प्रधान खुशवंत ¨सह की अगुवाई में आयोजित की गई। बैठक में अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में आत्मघाती हमले में मारे गए सिक्ख व ¨हदुओं की हत्याओं की कड़ी ¨नदा की गई।

कांग्रेस नेता खुशवंत ¨सह ने कहा कि अफगानिस्तान में भारत की तरफ से किए जा रहे शांति के प्रयास कुछ देशों को रास नहीं आ रहे। जिसके कारण वह ऐसे हमले करवा कर निर्दोष लोगों की जान ले रहे हैं। उन्होंने मारे गए लोगों के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि केंद्र सरकार अफगानिस्तान सरकार के समक्ष यह मामला पुरजोर ढंग से उठाएं। जिन लोगों ने इस घृणित कार्रवाई को अंजाम दिया है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि यह सभी लोग एक बस में सवार होकर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से मिलने के लिए जा रहे थे। इस तरह की घटनाओं की जितनी भी ¨नदा की जाए कम है। आंतकवाद किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इस अवसर पर अमरजीत ¨सह, सुरजीत ¨सह, बिहारी लाल, कुलदीप कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी