जम्मू में तापमान 40 पार

जम्मू-कश्मीर में मई के दूसरे पखवाड़े में गर्मी पसीने निकालने लगी है। जम्मू में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 May 2020 09:34 AM (IST) Updated:Sat, 23 May 2020 09:34 AM (IST)
जम्मू में तापमान 40 पार
जम्मू में तापमान 40 पार

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू-कश्मीर में मई के दूसरे पखवाड़े में गर्मी पसीने निकालने लगी है। जम्मू में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जम्मू में दो दिन से गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। हालांकि गर्मी अप्रैल में रंग दिखाने लगती है, लेकिन इस बार लॉकडाउन के दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहा। लॉकडाउन में कुछ रियायतें मिलने के बाद लोग भी अब नहर किनारे और पार्कों में समय व्यतीत कर रहे हैं। कश्मीर में भी तापमान बढ़ रहा है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 11.0 रहा जो सामान्य से 0.7 कम है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी और मई के अंत तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

---------

जम्मू 41.5 22.2 डिग्री सेल्सियस

बनिहाल 29.8 11.2

बटोत 29.9 15.9

कटड़ा 38.0 22.0

भद्रवाह 31.5 11.9

लेह 23.4 5.1

कारगिल 23.6 7.4

श्रीनगर 28.8 11.0

काजीगुंड 29.3 9.3

पहलगाम 26.2 9.3

कुपवाड़ा 29.4 8.6

गुलमर्ग 19.0 9.0

chat bot
आपका साथी