नए भू स्वामित्व कानून के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट : भीम सिंह

राज्य ब्यूरो जम्मू पैंथर्स पार्टी के मुख्य संरक्षक प्रो. भीम सिंह ने कहा कि नए भूमि कानून के म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:12 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:12 AM (IST)
नए भू स्वामित्व कानून के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट : भीम सिंह
नए भू स्वामित्व कानून के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट : भीम सिंह

राज्य ब्यूरो, जम्मू : पैंथर्स पार्टी के मुख्य संरक्षक प्रो. भीम सिंह ने कहा कि नए भूमि कानून के मुद्दे पर पार्टी राजनीतिक संघर्ष करने के साथ साथ सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी। प्रो. भीम सिंह ने

सभी जिला प्रधानों के साथ ऑनलाइन बैठक करते हुए कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता को राजनीतिक लड़ाई के लिए तैयार हो जाना चाहिए। हम सड़क से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर हमें अन्य राजनीतिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहना चाहिए। उन्होंने पुंछ से कठुआ, डोडा से कुपवाड़ा तक लोगों को संदेश दिया कि भूमि कानून के मुद्दे पर पार्टी सभी धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, शांतिप्रिय पार्टियों के साथ है।

chat bot
आपका साथी