अभियान चलाकर भाजपा को मजबूत बनाएं Jammu News

राज्य में महिला मोर्चा ने दो लाख महिलाओं को साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है। यह मुहिम 11 अगस्त तक चलेगी।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 16 Jul 2019 11:44 AM (IST) Updated:Tue, 16 Jul 2019 11:44 AM (IST)
अभियान चलाकर भाजपा को मजबूत बनाएं Jammu News
अभियान चलाकर भाजपा को मजबूत बनाएं Jammu News

जम्मू, राज्य ब्यूरो । भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रशिम सूद ने जम्मू कश्मीर में पार्टी को सशक्त बनाने के लिए राज्य इकाई काे जिला स्तर पर अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते हर जिला इकाई को दस हजार महिलाओं को साथ जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है।

तीन जिलों में छेड़ा सदस्यता अभियान

जम्मू पहुंची रश्मि सूद ने सोमवार को भाजपा के जम्मू पश्चिम, अारएसपुरा व जम्मू जिला ग्रामीण इकाईयों के सदस्यता अभियानों का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रमों में 200 से अधिक महिलाआें के भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत किया गया। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिवसीय प्रवास पर हैं।

इस मौके पर विचार व्यक्त करते हुए रशिम सूद ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में लाेगों ने भाजपा के सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास जीतने की मुहिम पर मुहर लगाई है। अब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा के आधार को और भी मजबूत बनाने की जरूरत है। ऐसे में हर कार्यकर्ता अपना पूरा जोर लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए वायदे को पूरा करने के लिए हर महिला पांच पौधे लगाए।

महिला मोर्चा ने दो लाख महिलाओं को साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा

कार्यक्रमों में विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी सेठी ने बताया कि राज्य में महिला मोर्चा ने दो लाख महिलाओं को साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है। यह मुहिम 11 अगस्त तक चलेगी। रजनी सेठी ने राज्य में पार्टी को आधार मजबूत करने के लिए महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किए जाने वाले अन्य कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी।

इस मौके पर जम्मू की डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा के साथ संजीता डोगरा, कुंती जसरोटिया प्रवीण अरोड़ा, वीना गुप्ता, मीता शर्मा, वैष्णाे देवी, सुषमा मन्हास, विमला पाधा, गारू भगत, बृजेश्वर सिंह राणा, प्रेरणा नंदा आदि मुख्य थे।

chat bot
आपका साथी