Book Release : जिंदगी की सच्चाई को उजागर कर रहा है रोमी शर्मा का कहानी संग्रह "नहीं अभी अंत नहीं'

रोमी शर्मा के कहानी संग्रह नहीं अभी अंत नहीं में ग्यारह कहानियां हैं जो जिंदगी और समाज की सच्चाई को उजागर करती हैं। उनकी कहानियां बताती हैं कि हमारा समाज वैसा नहीं है जैसा हमें देश की राजधानी में झांकियों में दिखता है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 06:06 PM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 07:02 PM (IST)
Book Release : जिंदगी की सच्चाई को उजागर कर रहा है रोमी शर्मा का कहानी संग्रह "नहीं अभी अंत नहीं'
रोमी शर्मा के दूसरे कहानी संग्रह "नहीं अभी अंत नहीं' का विमोचन दिल्ली में हुआ।

जम्मू, जागरण संवाददाता : रोमी शर्मा के दूसरे कहानी संग्रह "नहीं अभी अंत नहीं' का विमोचन दिल्ली में हुआ। रोमी शर्मा जम्मू दूरदर्शन के कई सीरियलों में काम कर चुकी हैं और एक बेहतरीन कलाकार होने के अलावा उनकी साहित्य के क्षेत्र में भी विशेष रुचि रही है। रोमी शर्मा का यह दूसरा कहानी संग्रह है। इससे पहले उनका एक कविता संग्रह 'वजह हो तुम' भी प्रकाशित हो चुका है, जिसे खूब सराहा गया था।

रोमी शर्मा के कहानी संग्रह "नहीं अभी अंत नहीं' में ग्यारह कहानियां हैं जो जिंदगी और समाज की सच्चाई को उजागर करती हैं। उनकी कहानियां बताती हैं कि हमारा समाज वैसा नहीं है जैसा हमें देश की राजधानी में झांकियों में दिखता है। उनकी कहानियों में लोगोें की जद्दोजहद और समाज का चेहरा साफ नजर आता है। वहीं रोमी शर्मा ने बताया कि उनकी कहानियां सच पर अाधारित हैं और समाज में रहने वाला हर इंसान उनकी कहानियों में कहीं न कहीं खुद को पाएगा। इन कहानियों में मैंने देश की वास्तविक तस्वीर को पेश करने का प्रयास किया है।

जम्मू में जन्मी रोमी शर्मा मौजूदा समय में दिल्ली में रह रही हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से भारत-पाकिस्तान के बंटवारे में बिछुड़े चालीस परिवारों को भी मिला चुकी हैं। उन्होंने अभिनेत्री के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता, लेखिका व कवयित्री के रूप में भी खुद को स्थापित किया है। रोमी शर्मा की पुस्तक का विमोचन दिल्ली में सादे समारोह में वायुसेना की सेवानिवृत्त स्क्वार्डन लीडर अनुराधा ने किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता समीक्षा वैष्णवी, शिक्षाविद् मीनाक्षी शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता भावना भार्गव, कल्पना सिंह आैर पॉट्री आर्टिस्ट नम्रता भी मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी