हरगुण कैडेट लड़कियों के वर्ग की चैंपियन

????? ?? ?????? ?? ???? ??????? ??? ????? ?? ??? ?? ???? ?? ??? ???? ????? ???????? ?? ???? ??? ??????? ???? ?? ???? ????? ?????

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 09:33 AM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:24 AM (IST)
हरगुण कैडेट लड़कियों के वर्ग की चैंपियन
हरगुण कैडेट लड़कियों के वर्ग की चैंपियन

जागरण संवाददाता, जम्मू : हरगुण ने मिष्ठी को रोचक मुकाबले में मात्र एक सेट के अंतर से मात देकर कैडेट लड़कियों के वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

मौलाना आजाद स्टेडियम के इंडोर कांप्लेक्स में शनिवार को 42वीं स्टेट टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़कों एवं लड़कियों के विभिन्न वर्ग के मुकाबले हुए। कैडेट लड़कियों के फाइनल में हरगुण ने मिष्ठी को 3-2 सेट से परास्त कर बाजी मारी।

कैडेट लड़कों के सेमीफाइनल मुकाबलों में रुद्राक्ष ने चैतन्य को 3-0 सेट और ऋत्विक ने पुंछ के गुरशीश को 3-1 सेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

सब जूनियर लड़कों के वर्ग में अक्षित ने ऊधमपुर के सौरभ और तेजस ने दिव्यांग को 3-0 सेट से हराया। रोहण लंगर ने सूर्यांश को 3-1, सार्थक ने आरित को 3-2, ऋत्विक ने ऊधमपुर के माधव को 3-1 और हरमन ने रोहण को 3-1 सेट से परास्त कर तीसरे दौर में जगह बनाई। आज के मुकाबलों में वासु दीवान, गुरविन्द्र सिंह सासन, संदीप खडोत्रा, मीनू राजेश और असद शर्मा खेल अधिकारी थे।

chat bot
आपका साथी