अब हिमाचल प्रदेश में लोस सीटें जीतने के लिए जोर लगा रही भाजपा

राज्य ब्यूरो जम्मू हिमाचल प्रदेश में संसदीय सीट के लिए अंतिम चरण में होने वाले मतदान में भाजपा उम्मीदवारों की जीत के लिए जम्मू कश्मीर भाजपा के नेता पूरा जोर लगा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 May 2019 06:08 AM (IST) Updated:Fri, 17 May 2019 06:38 AM (IST)
अब हिमाचल प्रदेश में लोस सीटें  जीतने के लिए जोर लगा रही भाजपा
अब हिमाचल प्रदेश में लोस सीटें जीतने के लिए जोर लगा रही भाजपा

राज्य ब्यूरो, जम्मू : हिमाचल प्रदेश में संसदीय सीट के लिए अंतिम चरण में होने वाले मतदान में भाजपा उम्मीदवारों की जीत के लिए जम्मू कश्मीर भाजपा के नेता पूरा जोर लगा रहे हैं।

लेह में छह मई को मतदान के बाद प्रदेश भाजपा के नेताओं की हिमाचल प्रदेश रवानगी शुरू हो गई थी। इस समय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना की अध्यक्षता में नेताओं की एक टीम हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रचार कर रही है। हिमाचल में 17 मई को प्रचार समाप्त होने के साथ ही प्रदेश भाजपा के नेता लौटने लगेंगे।

चुनावी तैयारियों को तेजी देने की मुहिम के तहत रविन्द्र रैना ने कांगड़ा, धर्मशाला व ज्वालाजी में चुनावी बैठकों को संबोधित किया। वह जिले में चंबा-कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार किशन कपूर के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान रविन्द्र रैना ने मोदी सरकार के तेज विकास का जिक्र करते हुए दावा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश की सभी चार संसदीय सीटों पर जीत हासिल करेगी। चुनावी बैठकों को संबोधित करने वालों में उम्मीदवार किशन कपूर, जम्मू कश्मीर भाजपा के सचिव संजय बडू व जिला प्रधान संजय चौधरी शामिल थे।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों में प्रदेश भाजपा का प्रचार जारी है। 17 नेताओं की एक टीम ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में प्रचार किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया चंबा में प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। उनके साथ डॉ. कृष्ण मन्याल ने भी प्रचार किया। इसके साथ पंजाब के गुरदासपुर में सांसद शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता व प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने भी प्रचार किया है।

chat bot
आपका साथी