आशिमा का भजन 'गौरा नू बिहान चलेआ' रिलीज

संवाद सहयोगी मीरां साहिब जम्मू कश्मीर जागरण सेवा समिति की तरफ से सरवाल में आयोजित कार्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Aug 2022 07:21 AM (IST) Updated:Mon, 08 Aug 2022 11:33 AM (IST)
आशिमा का भजन 'गौरा नू बिहान चलेआ' रिलीज
आशिमा का भजन 'गौरा नू बिहान चलेआ' रिलीज

संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : जम्मू कश्मीर जागरण सेवा समिति की तरफ से सरवाल में आयोजित कार्यक्रम में जम्मू की प्रसिद्ध गायिका आशिमा सरमाल का गाया भजन 'गौरा नू बिहान चलेआ' जारी किया गया। समिति के राज्य प्रधान दर्शन पटाका की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास, युवा राजपूत सभा के प्रधान हैप्पी सिंह, विनय मुनि के साथ जम्मू के कई प्रसिद्ध कलाकार तथा गणमान्य लोग भी शामिल रहे, जिनमें ऊर्जा सिंह, कुलदीप हंस प्रमुख थे।

पूर्व राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास ने गायिका आशिमा सरमाल एवं उनकी पूरी टीम को मुबारकबाद देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि धार्मिक गीत जम्मू के लोगों के साथ साथ सभी देशवासियों को काफी पसंद आएगा। उन्होंने कहा कि सावन माह में भगवान भोलेनाथ का भजन जारी करना जम्मू कश्मीर जागरण सेवा समिति का बेहतर प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे कलाकार हमारे पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं जिन पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि उभरती हुई कलाकार आशिमा सरमाल के पहले गाए गए गीत भी काफी पसंद किए गए हैं। उम्मीद है कि यह भजन भी लोगों को काफी पसंद आएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कलाकारों की प्रतिभा को उभारने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। युवा राजपूत सभा के प्रधान हैप्पी सिंह ने कहा कि कलाकार आशिमा सरमाल के साथ उनका परिवार भी प्रशंसा का पात्र है जिनके सहयोग से बेहतर धार्मिक गीत को जारी करने का उन्हें मौका प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं, गायिका आशिमा सरमाल ने यह बात सिद्ध कर दी है कि कल के क्षेत्र में भी जम्मू की बेटियां लगातार आगे बढ़ रही हैं। गायिका आशिमा ने कहा कि इससे पहले भी धार्मिक गीत जारी कर चुकी हैं और अब जो धार्मिक गीत जारी किया गया है उन्हें पूरी उम्मीद है कि लोगों को काफी पसंद आएगा। इस मौके पर गीता शर्मा, महासचिव बोध राज सहित समिति के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी