कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू

संवाद सहयोगीरामगढ़ सब सेक्टर रामगढ़ के गांव तरिडियां में शुक्रवार को कलश यात्रा के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 05:18 AM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 05:18 AM (IST)
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू

संवाद सहयोगी,रामगढ़ : सब सेक्टर रामगढ़ के गांव तरिडियां में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में श्रीमद् भागवत सप्ताह के कथावाचक संत केसर पंडित भारद्वाज विजयपुर वाले सहित स्थानीय महिलाएं, पुरुषों व बच्चों ने शामिल होकर भगवान की महिमा का गुणगान किया। श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा स्थल से निकाली गई कलश यात्रा माता मंगला देवी मंदिर सरोवर पहुंची। वहां से पवित्र कलशों में सरोवर का जल भरा गया और कलशों को श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह स्थल पर स्थापित किया गया। कथा सप्ताह के शुभारंभ मौके पर हवन यज्ञ में पूर्णाहुति भी दी गई, जिसमें सर्व समाज कल्याण व हर तरफ शांति की प्रार्थना की गई। हवन यज्ञ में पूर्णाहुति देने के लिए स्थानीय श्रीमद् भागवत सप्ताह के आयोजकों, सामाजिक सदस्यों ने अपनी श्रद्धा की आहुति डाली। वहीं कथावाचक संत श्री केसर पंडित ने संगत को सत्य कथाओं का ज्ञान देने के साथ उनकी अहमियत भी समझाई। उन्होंने कहा कि जिस गांव पंचायत में श्रीमछ्वागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जाता है उसके कण-कण में पवित्रता आ जाती है। जहां तक कथा के ज्ञान के प्रसार की आवाज जाती है वहां का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो जाता है। वहीं जो लोग इन कथा का ज्ञान प्राप्त करते हैं उनका जीवन धन्य हो जाता है। कथा के ज्ञान से इंसान के मन को शांति मिलती है और मन में पैदा होने वाले दूषित विचारों का अंत हो जाता है। उन्होंने संगत से कथा का पूरा ज्ञान प्राप्त करने की पेशकश की और अपने भविष्य के मार्ग को साफ रखने की सलाह दी। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन स्थानीय सामाजिक सदस्य पूर्व कैप्टन जनक सिंह, पूर्व कैप्टन प्रेम मेहता, पूर्व हवलदार बलदेव राज, रवि कुमार, धर्मपाल, संजीव कुमार, गिरधारी लाल शर्मा ने किया। इसे सफल बनाने में स्थानीय लोगों व युवाओं का अहम योगदान रहेगा।

chat bot
आपका साथी