भोले के जयघोष लगाते हुए रवाना हुई शिवखोड़ी यात्रा

जागरण संवाददाता, जम्मू : भोले शंकर के जयघोष लगाते हुए रविवार को गुढ़ा बख्शी नगर से शिवख्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jan 2018 03:01 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jan 2018 03:01 AM (IST)
भोले के जयघोष लगाते हुए 
रवाना हुई शिवखोड़ी यात्रा
भोले के जयघोष लगाते हुए रवाना हुई शिवखोड़ी यात्रा

जागरण संवाददाता, जम्मू : भोले शंकर के जयघोष लगाते हुए रविवार को गुढ़ा बख्शी नगर से शिवखोड़ी के लिए यात्रा रवाना हुई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुढ़ा बख्शी नगर से हर साल ऐसी यात्रा शिवखोड़ी के लिए रवाना होती है।

सत शर्मा ने कहा कि यात्रा में सैकड़ों लोगों का शामिल होना यात्रा के प्रति श्रद्धा दर्शाता है। यात्राएं हिंदू धर्म का हिस्सा है और शिवखोड़ी की यात्रा का काफी महत्व है।

इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रधान अयोध्या गुप्ता के अलावा राजू शर्मा, मुनीश गुप्ता, अतुल बख्शी, स्वतंत्र राम, प्रेम गुप्ता, साहिल शर्मा, सन्नी गुप्ता, विकास गुप्ता, संजीव मल्होत्रा, कांता देवी, रीता कुमारी, शीला शर्मा, मीनाक्षी गुप्ता व सीमा गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी