कोरोना महामारी से छुटकारे के लिए हवन यज्ञ

जागरण संवाददाता जम्मू श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट की ओर से रविवार को कोर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 06:16 AM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 06:16 AM (IST)
कोरोना महामारी से छुटकारे के लिए हवन यज्ञ
कोरोना महामारी से छुटकारे के लिए हवन यज्ञ

जागरण संवाददाता, जम्मू : श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट की ओर से रविवार को कोरोना महामारी से छुटकारे के लिए शवा माता मंदिर रांजन जंनडाल में विश्व शांति हवन यज्ञ एवं भंडारा किया गया। यज्ञ में आचार्य विजय शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ पूरे विधि विधान से हवन कराया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने कहा कि सनातन धर्म ने कई बार विश्व को आपदा से बचाया है। मंत्र की शक्ति असीम है। इसे भारतीय ऋषि व साधकों ने बार-बार सिद्ध किया है। कोरोना भारत का कुछ बिगाड़ नहीं सकता। बशर्ते हमारी जीवनशैली प्रकृति आधारित और सांस्कृतिक हो।

यज्ञ के मुख्य यजमान एसएसपी मोहन लाल ने कहा कि प्रकृति से विलग जीने और उसके दोहन-शोषण का दुष्परिणाम ही कोरोना के रूप में सामने आया है। कृत्रिम और सुविधाभोगी जीवन रोग को आमंत्रण देता है। यज्ञ और हवन से रोगाणु का नाश होता है। यज्ञ के माध्यम से हम विश्व कल्याण की कामना करते हैं।

यज्ञ के अंत में उद्योगपति सुनील शर्मा ने कहा कि वर्तमान में जन मानस अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। बाढ़, भूकंप के बाद पूरा विश्व कोरोना संक्रमण के जकड़ में आ गया है। इन सभी समस्याओं से निजात केवल ईश्वर ही दिला सकते हैं। यज्ञ के माध्यम से वातावरण की शुद्धि तो होती ही है, इससे कोरोना जैसी महामारी से लड़ने की क्षमता भी बढ़़ जाती है। जो लोग यज्ञ में शामिल होकर आहुति देते हैं, उन पर भगवान की कृपा होती है।

इस अवसर पर कोरोना योद्धा डॉ. संजय शर्मा, डॉ. आशीष खजूरिया, पंडित रोहित वशिष्ठ, पुरुषोत्तम शास्त्री, उत्तम शर्मा, पं. देश राज, पं. बाबू राम आदि को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी