देशविरोधी तत्वों के मंसूबों को नाकाम बनाने की मुहिम रहेगी जारी

राज्य ब्यूरो, जम्मू : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कहा है कि देशविरोधी तत्वों के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सेन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 10:45 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 02:25 AM (IST)
देशविरोधी तत्वों के मंसूबों को नाकाम बनाने की मुहिम रहेगी जारी
देशविरोधी तत्वों के मंसूबों को नाकाम बनाने की मुहिम रहेगी जारी

राज्य ब्यूरो, जम्मू : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कहा है कि देशविरोधी तत्वों के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सेना, सुरक्षाबलों की ही जिम्मेदारी नहीं है। सभी राष्ट्रवादी लोगों को एकजुट होकर उनके खिलाफ मुहिम छेड़नी होगी।

संघ ने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे अपने शहीद नेता चंद्रकांत शर्मा से प्रेरणा लेते हुए जम्मू के आतंकवाद ग्रस्त इलाकों में अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बना रहे राष्ट्रविरोधी तत्वों के मंसूबे नाकाम करें। डोडा, भद्रवाह व किश्तवाड़ जैसे इलाकों में संघ महिलाओं को जागरूक करेगा, ताकि समय आने पर वे चंडी बन जाएं। यह प्रण रविवार को किश्तवाड़ में आतंकवादी हमले में मारे गए संघ के नेता चंद्रकांत शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लिया गया।

शहर के अखनूर रोड के ईडन गार्डन में इस श्रद्धांजलि सभा में आरएसएस के अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने आतंकवादी हमले में मारे गए चंद्रकांत शर्मा व उनके अंगरक्षक राजेंद्र कुमार को श्रद्धांजलि दी। इसी बीच श्रद्धांजलि सभा के बाद संघ के पदाधिकारियों ने किश्तवाड़ में संघ नेता की हत्या से उपजे हालात पर चर्चा करने के साथ क्षेत्र में अपनाई जाने वाली आगे की रणनीति पर भी चर्चा की। संघ कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रशासन को क्षेत्र में बढ़ रही आतंकवादी गतिविधियों के बारे में सूचित करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्षेत्र में पांच महीने के भीतर पहले भाजपा नेता व उनके भाई और अब संघ के नेता की हत्या हुई है।

इससे पहले श्रद्धांजलि सभा में आरएसएस के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को देशविरोधी तत्वों के खिलाफ डटे रहने के निर्देश दिए। उनके साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भी इस श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया। इस दौरान बारी-बारी सबने चन्द्रकांत शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

इस मौके पर सुरेश सोनी ने कहा कि डोडा, भद्रवाह व किश्तवाड़ जैसे इलाकों में देश को तोड़ने वालों के खिलाफ सारे हिदू एकजुट रहें। उन्होंने कहा कि चंद्रकांत त्याग, बलिदान व समर्पण के प्रतीक हैं। अरुण कुमार ने कहा कि देश विरोधी तत्वों के खिलाफ पूरी हिम्मत के साथ लड़ाई जारी रहेगी। इसमें सेना, सुरक्षाबलों के साथ राज्य प्रशासन को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

chat bot
आपका साथी