सांबा पेट्रोल पंप से बंदूक की नोक पर 2 लाख रूपए लूट ले गए लुटेरे

दयानी में स्थित इस पेट्रोल पम्प पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार रात को कुछ नकाबपोश लुटेरे पेट्रोल पंप पर घुस आए और उन्होंने बंदूक की नोक पर मैनेजर रूम में रखे दाे लाख रूपए लूट लिए।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 05:21 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 06:39 PM (IST)
सांबा पेट्रोल पंप से बंदूक की नोक पर 2 लाख रूपए लूट ले गए लुटेरे
सांबा पेट्रोल पंप से बंदूक की नोक पर 2 लाख रूपए लूट ले गए लुटेरे

जम्मू, जेएनएन। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला सांबा के दयानी इलाके में एक पेट्रोल पंप से बीती रात कुछ हथियारबंद लूटेरे बंदूक की नोक पर 1.90 लाख रूपए लूटकर ले गए। इनोवा में बैठकर आए लुटेरों ने चेहरे पर नकाब पहन रखा था इसीलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि पेट्रोल पंप मालिक ने रात को ही पुलिस स्टेशन में चोरी का मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस भी पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों के आधार पर सुराग जुटाकर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इनोवा कार का नंबर पीबी10एफटी 6780 बताया जा रहा है।

दयानी में स्थित देवेंद्र फिलिंग स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार रात को कुछ नकाबपोश लुटेरे पेट्रोल पंप पर घुस आए और उन्होंने बंदूक की नोक पर मैनेजर रूम में रखे 1.90 लाख रूपए लूट लिए। ये लूटेरे एक इनोवा गाड़ी में आए थे। उनकी संख्या चार के करीब थी। गाड़ी से तीन हथियारबंद लोग नीचे उतरे जबकि एक गाड़ी चला रहा था। पहले तो लुटेरों ने कर्मचारियों से मारपीट की और उसके बाद नकदी छीन ली। हालांकि उसके बाद भी लुटेरों ने पेट्रोल पंप इंचार्ज की कनपटी पर बंदूक तानी और उससे और रूपयों की मांग की। कर्मचारी ने कहा कि उनके पास और रूपए नहीं है।

उसकी बात पर विश्वास न करते हुए लुटेरों ने कमरे का ताला तोड़ा और वहां पड़ी दूसरी नकदी उठाकर गाड़ी में बैठे और फरार हो गए। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बताया कि इनोवा में सवार लुटेरे जम्मू की ओर भागे थे।

वहीं सांबा थाना प्रभारी चंचल सिंह ने बताया कि लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे भी फिट नहीं है। इसलिए आरोपितों की पहचान में कुछ मुश्किलें अवश्य है लेकिन इनोवा गाड़ी को लेकर कुछ जानकारी मिली है जिससे जांच शुरू की गई है। सिंह ने उम्मीद जताई कि जल्द ही आरोपितों का सुराग लग जाएगा लेकिन पैट्रोल पंप पर हुई इस लूट के बाद क्षेत्र में काफी दहशत का माहौल है।

chat bot
आपका साथी