Jammu: संजय नगर में गली-नाली का निर्माण शुरू करवाकर दिलाई राहत

जम्मू जागरण संवाददाता शहर के वार्ड नंबर 46 के कॉरपोरेटर द्वारका चौधरी ने संजय नगर के सेक्टर चार एक्सटेंशन में गली व नाली का निर्माण कार्य शुरू करवा कर लोगों की एक लंबित समस्या का समाधान कर दिया।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 06:51 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 06:51 PM (IST)
Jammu: संजय नगर में गली-नाली का निर्माण शुरू करवाकर दिलाई राहत
कॉरपोरेटर द्वारका चौधरी संजय नगर के सेक्टर 4 में गली का निर्माण कार्य शुरू करवाते हुए।

जम्मू , जागरण संवाददाता : शहर के वार्ड नंबर 46 के कॉरपोरेटर द्वारका चौधरी ने संजय नगर के सेक्टर चार एक्सटेंशन में गली व नाली का निर्माण कार्य शुरू करवा कर लोगों की एक लंबित समस्या का समाधान कर दिया। उन्होंने कहा कि वर्षों से लोग इस गली को बनाने की मांग कर रहे थे। पर्याप्त फंड्स न होने तथा कोरोना महामारी के चलते सारे ही कामकाज प्रभावित हुए हैं। इसी के चलते शहर में विकास कार्यों की प्रगति भी प्रभावित रही। अब हालात सामान्य होने के साथ ही स्थिति ठीक होने लगी है। धीरे-धीरे कामकाज आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नववर्ष में वार्ड में विभिन्न विकास कार्यों को करवाया जाना है। इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं। कई कार्यों के एस्टीमेट तैयार हैं। फंड्स मिलने के साथ गलियों, नालियों के इन कार्यों को शुरू करवा दिया जाएगा। चौधरी ने कहा कि दो साल के कार्यकाल में उन्होंने वार्ड में बहुत से विकास कार्यों को करवाया लेकिन अभी काफी कुछ करना शेष है। नगर निगम में भाजपा नेतृत्व के चलते भी कुछ दिक्कतें आ रही हैं लेकिन जनता के कार्याें को प्राथमिकता के आधार पर करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। इस मौके पर एइइ अशोक शर्मा के अलावा मेजर पीएन शर्मा, कैप्टन सुभाष, मीटा सिंह, सेवा सिंह, सजाद गुप्ता, अजीत सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड 46 के सभी मुहल्लों में लोगों की हर प्रकार की समस्या का हल किया जाएगा। चरणबद्ध तरीके से इन कार्यों को पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कम से कम अपने घरों के आसपास सफाई रखें। निगम के कर्मचारियों को ही कचरा सौंपे। नालों, खुले स्थानों पर कचरा न फेंके।

chat bot
आपका साथी