कश्मीर के 10 जिलों के युवाओं को सेना में भर्ती करने के लिए 17 मई से शुरू होगी भर्ती रैली

वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण सेना की यह भर्ती रैली नही हो पाई थी। ऐसे में संभाग के युवा इस समय बेसब्री से सेना में भर्ती होने के लिए भर्ती रैली होने का इंतजार कर रहे हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 12:59 PM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 12:59 PM (IST)
कश्मीर के 10 जिलों के युवाओं को सेना में भर्ती करने के लिए 17 मई से शुरू होगी भर्ती रैली
सेना की भर्ती रैली में भी संभाग के युवाओं का भारी उत्साह दिखाना तय है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: बांडीपोरा के सोनारवानी में कश्मीर के युवाओं को फौजी बनने का मौका देने के लिए सेना की भर्ती 17 मई से शुरू होगी। इस भर्ती रैली का आयोजन सोनारवानी में हैलीपेड ग्राउंड में होगा। संभाग के दस जिलों के युवाओं के लिए यह भर्ती रैली 28 मई तक जारी रहेगी।

रैली के दौरान काेरोना संक्रमण की रोकथाम संबंधी हिदायतों का सख्ती से पालन किया जाएगा। इस भर्ती रैली में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सेना की वैबसाइट पर पंजीकरण करवाने के लिए कहा गया है। गत वर्ष पंजीकरण करवाने वाले युवाओं को भी अब नए सिरे से पंजीकरण होगा।

कश्मीर संभाग के श्रीनगर, अनंतनाग, बारामुला, पुलवामा, बडगाम, कुपवाड़ा, शोपियां, , गांदरबल, बांदीपोरा व कुलगाम जिले के युवाओं सोल्जर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेटरेनरी, क्लर्क/स्टोर कीपर, टेक्निकल, इन्वेंट मैनेजमेंट के पदों पर भर्ती किया जाना है।

कश्मीर के युवा सेना में भर्ती होने के लिए अधिक जानकारी श्रीनगर में सेना के भर्ती कार्यालय से हासिल कर सकते हैं। वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण सेना की यह भर्ती रैली नही हो पाई थी। ऐसे में संभाग के युवा इस समय बेसब्री से सेना में भर्ती होने के लिए भर्ती रैली होने का इंतजार कर रहे हैं।

इससे पहले गत माह जम्मू संभाग के दस जिलों के युवाओं के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में संभाग के युवाओं ने सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने के लिए भारी उत्साह दिखाया था। अब कश्मीर में होने जा रही सेना की भर्ती रैली में भी संभाग के युवाओं का भारी उत्साह दिखाना तय है।

chat bot
आपका साथी