जम्मू जिले में रिकार्ड 711 नए मामले, यह हैं जिले के 16 नए माइक्रो कंटनेमेंट जोन के नाम

सोमवार को यह महामारी चार लोगों को निगल गई। जिले में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़कर 4289 पहुंच गए। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से वीकेंड लॉकडाउन भी लागू किया गया लेकिन इसके बावजूद कोरोना वायरस की रफ्तार धीमी होती नजर नहीं आ रही।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 09:26 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 09:26 PM (IST)
जम्मू जिले में रिकार्ड 711 नए मामले, यह हैं जिले के 16 नए माइक्रो कंटनेमेंट जोन के नाम
सोमवार को जम्मू जिले में 711 नए मामले सामने आए और 16 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बने

जम्मू, जागरण संवाददाता। जम्मू जिले में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। हर बीतते दिन के साथ रिकार्ड नए मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को जम्मू जिले में 711 नए मामले सामने आए और 16 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बने जो आज तक के एक दिन में बनने वाले सबसे अधिक माइक्रो कंटेनमेंट जोन थे।

जिले में सोमवार को यह महामारी चार लोगों को निगल गई। जिले में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़कर 4289 पहुंच गए। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से वीकेंड लॉकडाउन भी लागू किया गया लेकिन इसके बावजूद कोरोना वायरस की रफ्तार धीमी होती नजर नहीं आ रही।सोमवार को शहर के 16 इलाकों में कोविड-19 के अधिक मामले आने पर जम्मू जिला प्रशासन ने इन क्षेत्रों को माइक्रो कंटनेमेंट जोन घोषित कर दिया है। जम्मू के डिप्टी कमिश्नर अंशुल गर्ग की ओर से सोमवार को इस संदर्भ में आदेश जारी किया गया।

आदेश में कहा गया कि इन क्षेत्रों में कोविड-19 के मामलों में अचानक आई वृद्घि को देखते हुए और क्षेत्रीय व अासपास के लोगों की सुरक्षा व स्वास्थ्य को देखते हुए इन क्षेत्रों को तत्काल प्रभाव से माइक्रो कंटनेमेंट जोन घोषित किया गया है। अगले आदेश तक इन क्षेत्रों में लॉकडाउन रहेगा और केवल आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई की अनुमति होगी। किसी को भी इन क्षेत्रों से बाहर आने या भीतर जाने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी आपात स्थिति में क्षेत्रीय लोग 0191-2571616 या 0191-2571912 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये क्षेत्र बने माइक्रो कंटनेमेंट जोन

तहसील : बाहूथाना : गांधी नगरक्षेत्र : बिक्रम चौक स्थित एसएसबी सिक्योरिटी आफिस व आसपास का इलाका।

तहसील : बाहूथाना : त्रिकुटा नगरक्षेत्र : आदर्श कालोनी में मकान नंबर 67 के साथ लगती गली।

तहसील : बाहूथाना : छन्नी हिम्मतक्षेत्र : सैनिक कालोनी सेक्टर आठ में मकान नंबर 64-1 के साथ लगती गली।

तहसील : बाहूथाना : छन्नी हिम्मतसैनिक कालोनी में मकान नंबर 1414-बी के साथ लगी गली।

तहसील : बाहूथाना : त्रिकुटा नगरक्षेत्र : बठिंडी के विधाता नगर में एयरसेल कॉल सेंटर के निकट मकान नंबर 55 के साथ लगती गली।

तहसील : बाहूथाना : त्रिकुटा नगरक्षेत्र : मिल्ट्री स्टेशन सुंजवां व आसपास का इलाका।

तहसील : जम्मूथाना : नगरोटाक्षेत्र : सिद्दड़ा में तवी विहार के मकान नंबर 46-3 के साथ लगती गली।

तहसील : बाहूथाना : गांधी नगरक्षेत्र : गांधी नगर एक्सटेंशन में मकान नंबर 1 बी-बी के साथ लगती गली।

तहसील : जम्मू नार्थथाना : दोमानाक्षेत्र : पुरखू कैंप के फेस चार में क्वार्टर नंबर ई-21 के साथ लगती गली।

तहसील : बाहूथाना : छन्नी हिम्मतक्षेत्र : सेक्टर एक में मकान नंबर 140 के साथ लगती गली।

तहसील : बाहूथाना : छन्नी हिम्मतक्षेत्र : सेक्टर तीन में मकान नंबर 33 के साथ लगती गली।

तहसील : बाहूथाना : त्रिकुटा नगरक्षेत्र : पनामा चौक स्थित जेके बैंक मुख्यालय।

तहसील : जम्मू नार्थथाना : जानीपुरक्षेत्र : अप्पर रूपनगर के सेक्टर आठ में मकान नंबर 104 के साथ लगती गली।

तहसील : जम्मू पश्चिमथाना : दोमानाक्षेत्र : गोल गुजराल स्थित एसओएस होम।

तहसील : बाहूथाना : गांधी नगरक्षेत्र : गुलशन ग्राउंड स्थित पुलिस मुख्यालय में क्वार्टर नंबर 3-2 के साथ लगता क्षेत्र।

तहसील : जम्मू नार्थथाना : जानीपुरक्षेत्र : मुट्ठी स्थित पुलिस कालोनी के साथ लगती गली नंबर 16।

chat bot
आपका साथी