नाबालिग भतीजी को बनाया दुष्कर्म का शिकार

जागरण संवाददाता जम्मू शहर के बाहरी इलाके नगरोटा में एक चाचा ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपनी नाबालिग भतीजी को दुष्कर्म का शिकार बना डाला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 09:37 AM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 06:41 AM (IST)
नाबालिग भतीजी को बनाया दुष्कर्म का शिकार
नाबालिग भतीजी को बनाया दुष्कर्म का शिकार

जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के बाहरी इलाके नगरोटा में एक चाचा ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपनी नाबालिग भतीजी को दुष्कर्म का शिकार बना डाला। भतीजी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में चौदह वर्षीय युवती ने दर्ज शिकायत में बताया कि आरोपी चाचा याकूब ने उसके साथ दुष्कर्म किया और यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह से पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर यह बात पहले अपने परिजनों को बताई जिसके बाद परिजन उसे पुलिस के पास ले आए। वहीं शिकायत मिलने के बाद नगरोटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी