मेहरबान हुए इंद्रदेव, बरसी राहत की बूंदें
?????? ????? ?? ??? ????? ??? ?????? ??? ?? ??? ????? ?? ?? ??????? ?? ????? ?????? ????? ??? ???? ?? ????? ??????? ?? ???-???? ?? ????? ?? ??? ??? ???? ??????? ?? ????? ?????? ?? ? ??? ???? ?? ????? ?? ???? ???? ??? ??? ?? ?????? ???? ????? ??????? ????? ????? ?? ???? ??? ???
जागरण संवाददाता, जम्मू : प्रचंड गर्मी के बाद जम्मू में वीरवार शाम को हुई बारिश राहत लेकर आई। उधर, लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसान भी खुश हैं। अब खेती का कामकाज शुरू हो जाएगा। गर्मीजनित बीमारियों से भी लोगों को छुटकारा मिलेगा। हालांकि कई स्थानों पर हल्के जलभराव ने नगर निगम के नालों व नालियों के साफ-सफाई के दावों की पोल भी खोल दी। नालियों की गंदगी सड़कों पर आ गई। निगम की टीमें भी फौरन हरकत में आईं और कामकाज शुरू किया। अलबत्ता बारिश रुकने से राहत मिल गई।
वीरवार को कुछ देर के लिए हुई तेज बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी। पुराने शहर में नालियों का गंदा पानी गलियों में आ गया तो ज्यूल व साथ लगते क्षेत्रों में कुछ देर के लिए जलभराव हो गया। गांधीनगर के मैनस्टाप में ट्रैफिक सिग्नल के नजदीक जलभराव से करीब आधा घंटा वाहनों को दूर-दूर से निकलने को मजबूर होना पड़ा। आसपास नाले की गंदगी सड़क पर आ गई। कुछ कचरा बीनने वाले भी यहां पहुंच गए। गंदगी के साथ बोतलें, पॉलीथिन व अन्य बिकने वाले सामान को इन लोगों ने ही निकाल लिया। कासिम नगर व साथ लगते इलाकों में दो स्थानों पर हल्का जलभराव लोगों को भयभीत कर गया। पिछली बार बारिश में पानी आने से लोग पहले ही डरे हुए थे। वहीं, बारिश के बीच कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी एहतियातन बंद कर दी गई।
इसी बीच गांधीनगर के ग्रीन बेल्ट में भी सड़क किनारे हल्का जलभराव हुआ। पनामा चौक में भी सड़क किनारे पानी जमा हुआ। ऐसे ही डिग्याना व गंग्याल मुख्य मार्ग पर पानी जमा हुआ। तालाब तिल्लो मार्ग, आरआरएल मार्ग पर भी पानी जमा होने से थोड़ी देर के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बाद में बारिश थमी व पानी कम होने के बाद राहत मिली। आंबेडकर नगर में नालियों में गंदगी फंसने के कारण समस्या पैदा हो गई।