बारिश से चार डिग्री गिरा पारा, बढ़ी ठंड ने ठिठुराया

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू संभाग में पिछले चौबीस घंटों से बदले मौसम के मिजाज और वीरवार दोपहर से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 02:31 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 02:31 AM (IST)
बारिश से चार डिग्री गिरा पारा, बढ़ी ठंड ने ठिठुराया
बारिश से चार डिग्री गिरा पारा, बढ़ी ठंड ने ठिठुराया

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू संभाग में पिछले चौबीस घंटों से बदले मौसम के मिजाज और वीरवार दोपहर से जारी रिमझिम बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। अधिकतम तापमान में 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट से लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए हैं। अगले चौबीस घंटों के दौरान फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। शनिवार तक बादलों के छाए रहने तथा बारिश की संभावना जताई गई है।

जम्मू में वीरवार का आगाज बादलों के साथ हुआ। दिन में करीब 11 बजे जम्मू शहर में बारिश की फुहार शुरू हुई। पहाड़ी इलाकों में तड़के से ही हल्की बारिश होने लगी थी। सुबह से शाम तक सूर्य देवता नजर नहीं आए। नतीजतन अधिकतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 15.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 की बढ़ोतरी के साथ 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वीरवार को 6.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा मुश्किल स्कूली बच्चों को हुई। छुट्टी होने के बाद बारिश के बीच उन्हें स्कूलों से निकलना पड़ा। अभिभावक भी बारिश के बीच बच्चों को लेने के लिए सड़कों पर खड़े रहे। सर्दी का आलम यह रहा कि वीरवार को लोगों ने घरों से बाहर निकलना ठीक नहीं समझा। शहर की सड़कें भी सुनसान रहीं। मौसम के इस मिजाज से जम्मू व आसपास क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित रहा। बाजारों में भी बहुत से लोग अलाव सेंकते नजर आए। वहीं, घरों में लोगों ने सर्दी से बचने के लिए विभिन्न उपकरणों का सहारा लिया।

मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि शनिवार तक जम्मू संभाग में मौसम के मिजाज बदले रहेंगे। शुक्रवार को हल्की से तेज बारिश हो सकती है, जबकि शनिवार को कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी। सर्दी और बढ़ेगी। शुक्रवार को तापमान अधिकतम 12 डिग्री तथा न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

chat bot
आपका साथी