Jammu Kashmir weather: कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बारिश शुरू, जम्मू-श्रीनगर हाइवे अभी एक तरफा खुला

पहले ही पिछले सप्ताह हुई बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। इस सप्ताह पहले तीन दिन मौसम साफ रहा।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 12:08 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 12:08 PM (IST)
Jammu Kashmir weather: कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बारिश शुरू, जम्मू-श्रीनगर हाइवे अभी एक तरफा खुला
Jammu Kashmir weather: कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बारिश शुरू, जम्मू-श्रीनगर हाइवे अभी एक तरफा खुला

जम्मू, जागरण संवाददाता। कश्मीर संभाग और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई है। वहीं जम्मू संभाग में भी घने बादल छाये हुए हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते दोपहर 12 बजे के बाद बर्फबारी के आसार हैं। बारिश शुरू होने के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बर्फबारी के बाद तापमान और गिरेगा। वहीं जम्मू-श्रीनगर हाइवे फिलहाल वाहनों के लिए एक तरफा खोला गया है। अभी श्रीनगर से जम्मू भेजे जा रहे हैं।

पहले ही पिछले सप्ताह हुई बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। इस सप्ताह पहले तीन दिन मौसम साफ रहा। बुधवार से फिर से बादल छाने लगे। वीरवार को सुबह से ही बादल छाये हुए हैं। करीब दस बजे कश्मीर के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट आ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना रहेगा। इससे बर्फबारी और बारिश होगी। इससे तापमान में फिर से भारी गिरावट आएगी।

फिलहाल जम्मू-श्रीनगर हाइवे एक तरफा खोला गया है। आज श्रीनगर से जम्मू आने वाले वाहनों को छोड़ा जा रहा है। ट्रैफिक विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बादल छाए हुए हैं परंतु अभी तक बारिश शुरू नहीं हुई है। बारिश शुरू होने पर वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। जिला रामबन से बनिहाल के बीच सड़क के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। ऐसे में बारिश के कारण भूस्खलन की संभावना बढ़ जाती है। बारिश थमने पर यदि मार्ग बेहतर स्थिति में रहा तो वाहनों की आवाजाही फिर शुरू कर दी जाएगी। ट्रैफिक विभाग का कहना है कि अभी तक कश्मीर में फंसे कमर्शियल व छोटे वाहनों को जम्मू की ओर भेजा जा रहा है।

केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर के लगभग सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। लेकिन न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 22.1 और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तामपान 20.2, न्यूनतम तापमान 5.8, बटोत 17.9, न्यूनतम तापमान 6.9, कटड़ा का अधिकतम तापमान 19.8, न्यूनतम तापमान 11.0, भद्रवाह का अधिकतम तापमान 16.1, न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 11.8, न्यूनतम तापतान 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 10.6, न्यूनतम तापमान -5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 6.9, न्यूनतम तापमान -3.4, पहलगाम का अधिकतम तापमान 10.2, न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीकुंड का अधिकतम तापमान 12.0जबकि न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

chat bot
आपका साथी