Weather in J&K : कल से दो दिन प्रदेश के कई स्थानों पर हो सकती है बारिश, सामान्य से अधिक चल रहा तापमान

दिन में धूप परेशान करती है तो रात को ठंड होने लगी है। मौसम का यह मिजाज लोगों को बीमार ककर रहा है। इन दिनों जम्मू में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से ऊपर चल रहे हैं।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 02:01 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 02:01 PM (IST)
Weather in J&K : कल से दो दिन प्रदेश के कई स्थानों पर हो सकती है बारिश, सामान्य से अधिक चल रहा तापमान
न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच बढ़ता अंतर परेशानी का कारण बनने लगा है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : कल रविवार से दो दिन तक जम्मू कश्मीर के कई स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बारिश के आसार भी बन रहे हैं। मौसम के बदलते मिजाज के बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच बढ़ता अंतर परेशानी का कारण बनने लगा है। दिन में धूप परेशान करती है तो रात को ठंड होने लगी है। मौसम का यह मिजाज लोगों को बीमार ककर रहा है। इन दिनों जम्मू में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से ऊपर चल रहे हैं। वहीं कश्मीर में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर तो न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।

मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह के अनुसार इस महीने अगले दो दिनों तक बारिश के आसार हैं, उसके बाद पूरे महीने बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। लेकिन तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी। इससे मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच बढ़ते अंतर को देखते हुए सेहत का भी खास ध्यान रखने की जरूरत रहती है। इस बदलते मौसम में मवेशियों का भी खास ध्यान रखा जाना चाहिए। जम्मू का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 29.8, न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 26.1, न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं कश्मीर के श्रीनगर का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 27.1, न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 24.4, न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। कुकरनाग का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम 19.1 जबकि न्यूनतम तापमान -0.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 25.2 जबकि न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

chat bot
आपका साथी