दोनों संक्रमित महिलाओं के संपर्क में आने वालों को किया क्वारंटाइन

क्षेत्र के गांव सिबल कैंप वार्ड नंबर एक में रहने वाली कोरोना संक्रमित महिला और गांव खारियां में रहने वाली संक्रमित बुजुर्ग महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग ने तैयार की है। इसमें करीब सौ लोगों के नाम हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 05:56 AM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 06:17 AM (IST)
दोनों संक्रमित महिलाओं के संपर्क में आने वालों को किया क्वारंटाइन
दोनों संक्रमित महिलाओं के संपर्क में आने वालों को किया क्वारंटाइन

संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : क्षेत्र के गांव सिबल कैंप वार्ड नंबर एक में रहने वाली कोरोना संक्रमित महिला और गांव खारियां में रहने वाली संक्रमित बुजुर्ग महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग ने तैयार की है। इसमें करीब सौ लोगों के नाम हैं। प्रशासन ने इन सबको होम क्वारंटाइन करने की मुहिम छेड़ दी है। जल्द ही इन सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।

ज्ञात रहे कि सिबल कैंप वार्ड नंबर एक और खारियां पूरी बस्ती को प्रशासन ने रेड जोन घोषित किया है। मंगलवार को इसी के चलते प्रशासन में गांव खारियां के साथ लगते गांव ब्रिज नगर के स्थानीय बाजार को पूरी तरह से बंद करवा दिया ताकि लोगों की आवाजाही कम हो सके। कोई खारियां में आ-जा ना सके। इसके अलावा सिबल कैंप वार्ड नंबर एक को भी पूरी तरह से सील किया गया है। गलियों में तारबंदी की गई।

नायब तहसीलदार पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि सिबल कैंप वार्ड नंबर एक से 60 के करीब लोगों की लिस्ट सौंपी है। ये सभी संक्रमित महिला के संपर्क में आए थे। मंगलवार को इन सभी लोगों को होम क्वारंटाइन करने की पहल की गई। दूसरी ओर गांव खारियां से भी 40 लोगों की सूची प्रशासन को मुहैया करवाई गई। इन्हें भी घरों में ही क्वारंटाइन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में दोनों गांवों में मंगलवार को पुलिस प्रशासन का अमला भी मौजूद रहा। आसपास के गांवों में भी दहशत अब क्षेत्र के गांवों में भी कोरोना के पैर पसारने के कारण आसपास के गांवों में भी डर का माहौल है। लोग अब अपने घरों से बहुत ही कम बाहर निकल रहे हैं। बाजार तो खुला है, मगर खरीदारी करने वाले बहुत ही कम बाहर नजर आ रहे हैं। समाज सेवक कुंदन शर्मा का कहना है कि लोगों को शारीरिक दूरी नियम का पालन करना चाहिए और जो रेड जोन इलाके हैं उसके आसपास से भी गुजरने में पूरी तरह से परहेज करना चाहिए।

--------- डिवकॉम और आईजीपी ने किया रेड जोन का दौरा

डिवीजनल कमिश्नर जम्मू संजीव वर्मा ने मंगलवार को आईजीपी मुकेश सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मंगलवार को रेड जोन घोषित किए गए सिबल कैंप वार्ड नंबर एक और गांव खारियां बस्ती का दौरा किया। उन्होंने वहां पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि दोनों ही बस्तियों में किसी तरह की आवाजाही नहीं होनी चाहिए। लोगों से उन्होंने घरों में ही रहने की अपील की। इस मौके पर एसपी हेड क्वार्टर जम्मू राजा आदिल हमीद, एसडीपीओ शब्बीर खान, थाना प्रभारी हरमहेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी