Jammu kashmir Coronavirus Effect: कश्मीर से लौटे घोड़े को एक माह के लिए घर में करवाया क्वारंटाइन

पशु चिकित्सकों की टीम ने घोड़े की जांच की और पाया कि घोड़े के शरीर का तापमान अधिक है। जांच के बाद एक माह के लिए घोड़े को भी घर में क्वारंटाइन करने के निर्देश जारी किए।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 08:48 AM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 01:39 PM (IST)
Jammu kashmir Coronavirus Effect: कश्मीर से लौटे घोड़े को एक माह के लिए घर में करवाया क्वारंटाइन
Jammu kashmir Coronavirus Effect: कश्मीर से लौटे घोड़े को एक माह के लिए घर में करवाया क्वारंटाइन

राजौरी, जागरण संवाददाता। कश्मीर घाटी से एक व्यक्ति अपने घोड़े पर सवार होकर मुगल रोड से होता हुआ जम्मू संभाग के राजौरी जिले के थन्ना मंडी पहुंचा। जैसे ही इस संबंध में प्रशासन को जानकारी मिली, उसी समय अधिकारियों ने व्यक्ति को क्वारंटाइन केंद्र में भेज दिया और जांच के बाद एक माह के लिए घोड़े को भी घर में क्वारंटाइन करने के निर्देश जारी किए।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम को व्यक्ति कश्मीर घाटी से अपने घोड़े पर सवार होकर राजौरी के लिए निकला। मुगल रोड से होता हुआ वह मंगलवार को रात करीब आठ बजे थन्ना मंडी पहुंचा। इस संबंध में जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी मिली तो उसी समय उन्होंने व्यक्ति को थन्ना मंडी में बने क्वारंटाइन केंद्र में भेज दिया।

बुधवार को उसके सैंपल लेकर जांच के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज राजौरी भेजे जाएंगे। मौके पर पहुंचे तहसीलदार थन्ना मंडी अंजुम अहमद ने घोड़े को भी देखा तो उन्होंने पशु चिकित्सकों की टीम को बुला लिया। पशु चिकित्सकों ने घोड़े की जांच की और पाया कि घोड़े के शरीर का तापमान अधिक है।

उसी समय अधिकारियों ने व्यक्ति के परिवार के सदस्यों को घोड़ा सौंपा और निर्देश दिए कि इसे एक माह तक अंदर ही रखना है। इसे बांध कर रखना है। इसे दूर से ही चारा देना है। इसके बाद घोड़े को घर के अंदर ही क्वारंटाइन कर दिया गया।

इस संबंध में बात करने पर अतिरिक्त जिला आयुक्त राजौरी ठाकुर शेर सिंह ने कहा कि सभी विशेषज्ञों की राय को ध्यान में रखने के बाद घोड़े को उसके मालिक के परिवार के सदस्यों के हवाले कर दिया, जो उसे क्वारंटाइन करने के लिए सहमत थे।

chat bot
आपका साथी