बिजली विभाग का निजीकरण जनविरोधी : यूथ कांग्रेस

राज्य ब्यूरो, जम्मू : बिजली विभाग के निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दल भी साम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 07:18 AM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 07:18 AM (IST)
बिजली विभाग का निजीकरण जनविरोधी : यूथ कांग्रेस
बिजली विभाग का निजीकरण जनविरोधी : यूथ कांग्रेस

राज्य ब्यूरो, जम्मू : बिजली विभाग के निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दल भी सामने आ गए हैं। प्रदेश यूथ कांग्रेस ने शनिवार को प्रेस क्लब के बाहर सरकार का पुतला जला कर प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान उदय चिब के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि लोगों पर पहले ही टैक्स का काफी बोझ डाला गया है। अब बिजली विभाग का निजीकरण किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों का भविष्य भी दांव पर लगा हुआ है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उदय चिब ने कहा कि देश में जीएसटी लागू करने के बाद जम्मू कश्मीर में टोल प्लाजा स्थापित किए जा रहे हैं। महंगाई के दौर में लोग पहले से ही बोझ तले दबे हुए हैं। बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में पिछले कई दिन से कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। बिजली विभाग को जब प्राइवेट हाथों में सौंप दिया जाएगा तो मनमर्जी होगी। लोगों के बिजली के बिलों में बढ़ोतरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के निजीकरण का प्रस्ताव जन विरोधी फैसला है। सरकार को बिना देरी के इसे वापस लेना चाहिए। चिब ने आरोप लगाया कि लोगों पर बोझ डालने वाले फैसले किए जा रहे हैं। जम्मू हमेशा ही पिसता आया है। टोल प्लाजा भी जम्मू में ही खोला गया है। उन्होंने कहा कि जन विरोधी फैसलों का विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों में एजाज अहमद, निमरनदीप सिंह, विशाल चोपड़ा व अन्य शामिल थे।

पैंथर्स ने कहा-जम्मू से भेदभाव

इस बीच पैंथर्स पार्टी ने भी बिजली के निजीकरण के प्रस्ताव का विरोध किया है। पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह ने कहा कि हमेशा ही जम्मू के लोगों पर बोझ डाला जाता है। जम्मू के साथ भेदभाव का सिलसिला रुका नहीं है।

chat bot
आपका साथी