नालों से खनन के विरोध में प्रदर्शन

नाले से खनन के विरोध में नड के लोगों सांबा जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jan 2020 06:12 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 06:12 AM (IST)
नालों से खनन के विरोध में प्रदर्शन
नालों से खनन के विरोध में प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, सांबा : नाले में खनन के विरोध में शनिवार को नड ब्लाक के सैकड़ों लोगों ने जिला मुख्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी भी कीमत पर खनन नहीं होने देंगे।

इस मौके पर नड ब्लाक के चेयरमैन देव राज, सरपंच पूर्ण चंद शर्मा, सरपंच सुनील चौधरी, सरपंच सुरिद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि लगभग छह माह से अब तक कई बार शिष्टमंडल डीसी से मिल चुके हैं। उन्हें बताया जा चुका है कि बीस वर्ष पूर्व भी एक बार नालों से खनन हुआ था। उस समय भी क्षेत्र में पीने के पानी का अकाल पड़ गया था। उन्होंने कहा कि अब तो जिला प्रशासन इन नालों का टेंडर करवाकर इनका खनन करवाने पर अड़ा है। अगर ऐसा हुआ तो पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच जाएगी। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने अपने फैसले नहीं बदले तो स्थिति गंभीर हो सकती है। लोगों ने कहा कि जान दे देंगे, लेकिन खनन नहीं होने देंगे। लोगों ने डीसी रोहित खजुरिया से भेंट कर टेंडर न करवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा के जंगवीर सिंह चिकू, नरसिंह दयाल, पूर्व सरपंच बंसी लाल शर्मा, सेवानिवृत लेक्चरर गिरधारी लाल चौधरी, गुरदेव सिंह, टोनी, डिगी शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी