दूसरे दिन भी टोल प्लाजा के विरोध में चला सत्याग्रह

????? ?? ????? ??? ?? ?????? ?????? ???????? ?? ???????????? ??? ?????? ???? ?? ?????-???? ?? ?????????? ?????? ??????? ?? ??? ????? ???? ??? ??? ???? ??? ??? ????? ?? ????? ??? ???????? ?????? ???? ???? ?? ???????? ?? ????? ??? ?? ???? ??? ????????? ???????? ?????? ????? ???? ?? ??? ??? ????? ??? ? ??? ?? ????? ??? ???? ??????? ????? ???? ?? ?? ???? ????? ?? ?? ????? ???? ???? ????? ??

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 02:02 AM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:33 AM (IST)
दूसरे दिन भी टोल प्लाजा के विरोध में चला सत्याग्रह
दूसरे दिन भी टोल प्लाजा के विरोध में चला सत्याग्रह

संवाद सहयोगी, विजयपुर : टोल प्लाजा के चल रहे विरोध में दूसरे दिन भी पब्लिक राइट्स फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं में अमनदीप सिंह ने ट्रांसपोटर यूनियन सदस्यों के साथ टोल टैक्स के विरोध में सत्याग्रह आंदोलन जारी रखा।

सत्याग्रह के दूसरे दिन भी पटली मोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बैठकर धरना दिया। इस मौके पर उन्होंने टोल हटाओ, विपक्षी नेताओ बाहर आओ और फाइल खुलने से मत घबराओ जैसे नारे लगाए। इस अवसर पर पब्लिक राइट्स फाउंडेशन के एक्टिविस्ट अमनदीप सिंह ने विपक्षी नेताओ को बस यूनियन के हक में समर्थन देने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया की राज्य से अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद स्पष्ट जनादेश तो दिया है। साथ ही यहां पर टोल प्लाजा लगाकर अपनी पावर का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि 2013 में इसी टोल प्लाजा को हटाने में पूर्व मंत्री चंदर प्रकाश गंगा ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी। अब फिर से टोल प्लाजा की मुसीबत जनता के सामने खड़ी हुई है, तो वो बाहर क्यों नहीं आ रहे हालांकि उनको भी साथ मिलकर सत्याग्रह आंदोलन में शामिल होना चाहिए। वहीं टोल प्लाजा को जब तक नहीं हटाया जाता तब तक वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

chat bot
आपका साथी