जम्मू से कठुआ के बीच आज भी नहीं चलेंगी बसें

जागरण संवाददाता जम्मू जम्मू-कठुआ रूट पर चलने वाली गाड़ियों के पहिये शनिवार को भी जाम रहेंगे। इस मार्ग पर सोमवार से बसें नहीं चल रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 07:34 AM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 07:34 AM (IST)
जम्मू से कठुआ के बीच आज भी नहीं चलेंगी बसें
जम्मू से कठुआ के बीच आज भी नहीं चलेंगी बसें

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू-कठुआ रूट पर चलने वाली गाड़ियों के पहिये शनिवार को भी जाम रहेंगे। इस मार्ग पर सोमवार से बसें नहीं चल रही हैं। जम्मू व कठुआ के बीच इस समय 300 के करीब बसें चलती हैं। जम्मू-कठुआ एरिया बस यूनियन ने हड़ताल को तब तक जारी रखने का फैसला किया है जब तक सरोर टोल प्लाजा को हटा नहीं दिया जाता। शुक्रवार शाम को यूनियन के पदाधिकारियों ने बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार किया और हड़ताल को जारी रखने का फैसला किया।

सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ हड़ताल पर गए ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि यह उन पर अतिरिक्त बोझ है। वे इस बोझ को बर्दाश्त नहीं कर सकते और तब तक अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे जब तक उनकी मांग को मान नहीं लिया जाता। शुक्रवार को भी जम्मू-कठुआ एरिया बस यूनियन के अलावा जम्मू-कठुआ मार्ग पर चलने वाली मिनी बस यूनियन के सदस्यों ने सरोर टोल प्लाजा के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जम्मू-कठुआ एरिया बस यूनियन के प्रधान कुलदीप सिंह ने किया। उनका कहना है कि टोल प्लाजा को खोलकर सरकार जम्मू के लोगों पर बोझ डाल रही है। इस मौके पर कुछ अन्य राजनीतिक संगठनों ने भी यूनियन को अपना समर्थन दिया। नहीं देंगे टोल प्लाजा पर टैक्स

यूनियन की बैठक के बाद प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि यूनियन ने स्पष्ट कर दिया है कि वे टोल प्लाजा पर टैक्स नहीं देंगे। सरकार इस टोल प्लाजा को यहां से हटा दे ताकि लोगों को हो रही परेशानी का समाधान निकल सके। यूनियन ने उनकी मांग न माने जाने तक अपना विरोध इसी तरह से जारी रखने की चेतावनी भी सरकार को दी।

chat bot
आपका साथी