Jammu Kashmir: बीएचयू के प्रो. बेचन लाल बने क्लस्टर विवि जम्मू के कुलपति

बीएचयू में जंतु विज्ञान विभाग के प्रो. बेचन लाल जायसवाल को क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू का कुलपति नियुक्त किया गया है। सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राजभवन से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रो. जायसवाल को तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 09:20 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 09:20 AM (IST)
Jammu Kashmir: बीएचयू के प्रो. बेचन लाल बने क्लस्टर विवि जम्मू के कुलपति
बीएचयू में जंतु विज्ञान विभाग के प्रो. बेचन लाल जायसवाल को क्लस्टर विश्वविद्यालय, जम्मू का कुलपति नियुक्त किया गया है।

जम्मू/वाराणसी, जागरण संवाददाता : बीएचयू में जंतु विज्ञान विभाग के प्रो. बेचन लाल जायसवाल को क्लस्टर विश्वविद्यालय, जम्मू का कुलपति नियुक्त किया गया है। सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राजभवन से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रो. जायसवाल को तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया है।

प्रो. जायसवाल ने जैव-विविधता, जैविक चक्र, जलीय जीवों, मछलियों और कंजर्वेशन बायोलाजी पर बीएचयू में उल्लेखनीय शोध-कार्य किए हैं। उन्होंने हाल ही बनारस में मिली रंग-बिरंगी एलियन मछली पर भी लोगों के डर व संदेह को दूर किया था। उनका जन्म 1957 को चंदौली के बबुरी में हुआ था। वह फिलहाल बीएचयू में एडमिशन कोआर्डिनेशन बोर्ड के वाइस चैयरमैन भी हैं।

उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा बीएचयू से ही पूरी की है और 1991 से ही यहां अध्यापन व शोध कर रहे हैं। वह स्व. सुरेश अवस्थी न्यास के संयोजक भी हैं। कुलपति बनने पर उनके शिष्यों, प्रोफेसरों व शुभङ्क्षचतकों ने बधाई दी है। विधानसभा परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य और डा. विक्रमादित्य राय ने उन्हें पुष्पगुच्छ व मिठाई भेंटकर शुभकामनाएं दीं।

chat bot
आपका साथी