गंतव्य तक पहुंचने के लिए रात आठ बजे के बाद नहीं मिलते यात्री वाहन

संवाद सहयोगी, विजयपुर : विजयपुर से सीमावर्ती क्षेत्र के रूट पर चलने वाले यात्री वाहन चालकों की म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Feb 2018 08:00 PM (IST) Updated:Sat, 17 Feb 2018 08:00 PM (IST)
गंतव्य तक पहुंचने के लिए रात आठ बजे के बाद नहीं मिलते यात्री वाहन
गंतव्य तक पहुंचने के लिए रात आठ बजे के बाद नहीं मिलते यात्री वाहन

संवाद सहयोगी, विजयपुर : विजयपुर से सीमावर्ती क्षेत्र के रूट पर चलने वाले यात्री वाहन चालकों की मनमानी से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। विजयपुर से रामगढ़, नंदपुर, दग, केसो, पखड़ी रूटों पर चलने वाले यात्री वाहन चालकों ने लोगों की नाक में दम करके रखा हुआ है क्योंकि सांझ ढलने के बाद कस्बे से यात्री वाहन गायब हो जाते हैं।

रात आठ बजे के बाद अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों को यात्री वाहन नहीं मिलते। रात को यात्री वाहनों के गायब हो जाने के बाद सवारियों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। समाजसेवक अविनाश चौधरी, सत सलारवी, विजय कुमार, अशोक कुमार, राकेश कुमार, शाम लाल, मनोहर लाल, अश्रि्वनी कुमार आदि ने बताया कि शाम ढलने के बाद सीमावर्ती रूट पर चलने वाले यात्री वाहन चालकों की मनमानी शुरू हो जाती है।

यात्री वाहन जिनमें मिनी बसें, आटो, बसें आदि गायब हो जाती हैं और रात आठ बजे के बाद अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कोई वाहन नहीं मिलता।

पिछले कई दिनों से लोग रात को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्री वाहनों की तलाश में भटकते हैं। यात्री वाहन मिस होना अब रोजमर्रा की बात हो गई है और मजबूरन लोगों को स्पेशल वाहन करने पड़ते हैं। रोजमर्रा इस समस्या का सामना कर रहे लोगों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाते हुए समाधान की मांग की है। मनमानी करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है ताकि लोगों को समस्या से निजात मिल सके।

बॉक्स

रात को यात्री वाहन मिस न हों : एआरटीओ

एआरटीओ सांबा स्वर्ण सिंह का कहना है कि विभाग इस बात को सुनिश्चित बनाएगा कि रात को यात्री वाहन मिस न हों। मनमानी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

----------------

chat bot
आपका साथी