Jammu Kashmir: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक संघ की भूख हड़ताल शुरू

आल पैरेंटस एसोसिएशन जम्मू के प्रधान अमित कपूर ने कहा कि कोराना महामारी के चलते जब स्कूल खुले ही नहीं बच्चे पढ़ने के लिए गए ही नहीं तो फिर फीस कैसी।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 01:38 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 04:35 PM (IST)
Jammu Kashmir: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक संघ की भूख हड़ताल शुरू
Jammu Kashmir: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक संघ की भूख हड़ताल शुरू

जम्मू, राज्य ब्यूरो : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक संघ जम्मू ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। संगठन के प्रधान अमित कपूर के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार सुबह प्रेस क्लब जम्मू के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने में नाकाम रहा है। कपूर ने कहा कि अधिकतर प्राइवेट स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे है।

लॉकडाउन अवधि की फीस मासिक नहीं, बल्कि तिमाही ली जा रही है। शिक्षा विभाग ने वार्षिक चार्ज लेने के लिए मना किया है लेकिन स्कूल वह भी ले रहे है। प्राइवेट कंपनियों की महंगी पुस्तकें खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर किया जा रहा है।

कपूर ने कहा कि जब सरकार कह चुकी है कि एनसीईआरटी या जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की पुस्तकें ली जाएं, तो फिर प्राइवेट स्कूल आदेश का पालन क्यों नहीं रहे हैं। कुछ स्कूल तो ट्रांसपोर्ट की आधी फीस भी मांग रहे हैं। आल पैरेंटस एसोसिएशन जम्मू के प्रधान अमित कपूर ने कहा कि कोराना महामारी के चलते जब स्कूल खुले ही नहीं, बच्चे पढ़ने के लिए गए ही नहीं तो फिर फीस कैसी।

कपूर ने कहा कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब में प्राइवेट स्कूलों ने लॉकडाउन अवधि की फीस को माफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य मांगों में कोरोना में लॉकडाउन अवधि की फीस को माफ किया जाए, शिक्षा का अधिकार कानून लागू किया जाए, वार्षिक चार्ज नहीं लिए जाएं और प्राइवेट स्कूलों का पांच साल का ऑडिट सार्वजनिक किया जाए।

chat bot
आपका साथी