प्रिया सेठी ने पार्टी नीतियों से अवगत कराया

संवाद सहयोगी, बिश्नाह : भारतीय जनता पार्टी की जनसंपर्क यात्रा के आखिरी दिन शिक्षा राज्य मंत्री प्रिय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Feb 2017 05:52 PM (IST) Updated:Mon, 27 Feb 2017 05:52 PM (IST)
प्रिया सेठी ने पार्टी नीतियों से अवगत कराया
प्रिया सेठी ने पार्टी नीतियों से अवगत कराया

संवाद सहयोगी, बिश्नाह : भारतीय जनता पार्टी की जनसंपर्क यात्रा के आखिरी दिन शिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने कस्बा बिश्नाह की पांच पंचायतों का दौरा किया, और लोगों को भाजपा की नीतियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रिया सेठ ने लोगों को पंचायती चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने लोगों को बताया कि सरकार विकास कार्य को लेकर प्रतिबद्ध है और जनता के कल्याण से संबंधित कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं, जिससे लोगों को लाभ मिल रहा है। सीमा से सटे गांवों में रह रहे लोग जब पाक गोलाबारी से प्रभावित हुए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे गंभीरता से लिया और प्रभावितों की राहत के लिए विशेष पैकेज की व्यवस्था की। इस मौके पर बिश्नाह के पूर्व विधायक अश्रि्वनी शर्मा भी उनके साथ रहे, और उन्होंने भी लोगों को पार्टी की नीतियों बारे जागरूक किया। रविवार को ये जनसंपर्क यात्रा गांव चक मुरार, सरोर, रतनाल, खैरी व चकड़ा में आयोजित हुई।

chat bot
आपका साथी