छिवांग को मनाने आएंगे राम माधव

छिवांग को न मानना लद्दाख में कांग्रेस के लिए फायदे का सौदा हो सकता है। खासी उम्मीद है कि कांग्रेस लेह के अपने दिग्गज रिगजिन जोरा को चुनाव में उतार सकती है। फिलहाल कांग्रेस यह देख रही है कि भाजपा क्या करती है। लद्दाख संसदीय सीट के लिए मतदान पांचवे चरण में छह मई को तय है। ऐसे में इन राजनीतिक दलों के पास अपने उम्मीदवार तय करने के लिए कुछ दिन का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Mar 2019 02:44 AM (IST) Updated:Thu, 21 Mar 2019 02:44 AM (IST)
छिवांग को मनाने आएंगे राम माधव
छिवांग को मनाने आएंगे राम माधव

छिवांग को मनाने आएंगे राम माधव

राज्य ब्यूरो, जम्मू : लद्दाख संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार बनने के लिए राजी न हो रहे थुप्सतान छिवांग को मनाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ले आ सकते हैं। प्रदेश भाजपा ने नाराज होकर त्यागपत्र दे चुके छिवांग को मनाने के लिए बड़ी कोशिशें की हैं। प्रदेश भाजपा ने हाईकमान से सहायता मांगी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय महासचिव राम माधव से आग्रह किया गया है कि वह अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाल कर लद्दाख में भाजपा के पहले छिवांग को चुनाव लड़ने के लिए स्वयं आकर राजी करें। प्रदेश भाजपा ने जम्मू कश्मीर की छह सीटों में से पांच के लिए उम्मीदवार तय कर लिए हैं, लेकिन लद्दाख की संसदीय सीट के लिए अब तक फैसला नहीं किया है। पार्टी ने जम्मू-पुंछ सीट से जुगल किशोर शर्मा, ऊधमपुर-डोडा से डॉ. जितेंद्र सिंह, श्रीनगर से खालिद जहांगीर, बारामूला से एमएम वार व अनंतनाग से सोफी यूसुफ को उम्मीदवार बनाने का निर्णय किया है। औपचारिक घोषणा होने का इंतजार कर रहे भाजपा के ये सभी नेता चुनाव प्रचार में जुटे गए हैं। दूसरी ओर लद्दाख में चुनाव को लेकर भाजपा की गति अभी धीमी है। छिवांग लद्दाख को यूनियन टेरेटरी बनाने की मांग पूरी न होने को लेकर नाराज चल रहे हैं। हाल ही में उन्हें मनाने के लिए भाजपा की लेह हिल काउंसिल के चीफ एग्जीक्यूटिव काउंसिलर जामियांग सीरिग नाम्गयाल को जिम्मेदारी दी थी। सूत्रों के अनुसार कोशिशें की जाने के बाद भी कोई हल नही निकला है। ऐसे हालात में प्रदेश भाजपा ने अब पार्टी हाईकमान से उम्मीदें लगाई हैं। छिवांग को न मानना लद्दाख में कांग्रेस के लिए फायदे का सौदा हो सकता है। उम्मीद है कि कांग्रेस लेह के अपने दिग्गज रिगजिन जोरा को चुनाव में उतार सकती है। फिलहाल कांग्रेस यह देख रही है कि भाजपा क्या करती है। लद्दाख सीट के लिए मतदान पांचवें चरण में छह मई को तय है। ऐसे में इन राजनीतिक दलों के पास अपने उम्मीदवार तय करने के लिए कुछ दिन का समय है।

chat bot
आपका साथी