Coronavirus: दिल्ली से लौटे तब्लीगी जमात के कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज, यात्रा की बात छुपाई

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रशासन की अपील को अनसुना करने वाले इस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 02 Apr 2020 05:56 PM (IST) Updated:Thu, 02 Apr 2020 05:56 PM (IST)
Coronavirus: दिल्ली से लौटे तब्लीगी जमात के कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज, यात्रा की बात छुपाई
Coronavirus: दिल्ली से लौटे तब्लीगी जमात के कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज, यात्रा की बात छुपाई

श्रीनगर, जेएनएन। कश्मीर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले में कथित तौर पर यात्रा की जानकारी छिपाने पर तब्लीगी जमात से जुड़े एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति पिछले महीने 21 मार्च को कश्मीर घाटी लौटा था। प्रशासन द्वारा बार-बार लोगों से अपील करने के बाद भी इसने अपनी यात्रा के बारे में न तो प्रशासन को जानकारी दी और न ही अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

नई दिल्ली में निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के धार्मिक सम्मेलन में देश भर के विभिन्न राज्यों के अलावा देश-विदेश से मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। इस सम्मेलन में भाग लेकर जम्मू-कश्मीर पहुंचे समुदाय के काफी लोग संक्रमित पाए गए। यही कश्मीर घाटी में कोरोना संक्रमित की पहली मौत हुई थी वह 65 वर्षीय व्यक्ति भी इसी सम्मेलन में भाग लेकर घाटी लौटा था। यही नहीं दो दिन पहले जिस 10 वर्षीय बच्चा संक्रमित पाया गया वह भी मृतक तब्लीगी जमात के व्यक्ति के संपर्क में आया था।

इस बात का पता लगते ही प्रशासन ने बाहरी राज्यों से आए या फिर उनके संपर्क में लोगों से सामने अने की अपील की। जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्राधिकार में ऐसे दो हजार से अधिक लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटाइन भी किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रशासन की अपील को अनसुना करने वाले इस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यही नहीं इस व्यक्ति को उसके घर से लेकर क्वारंटाइन केंद्र भेज दिया गया है। उसके नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी