जम्मू शहर में मानसून के मद्देनजर शुरू हुआ पौधारोपण अभियान

जम्मू नगर निगम ने शहरी वानिकी स्टेट फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट जेके बैंक और गैर सरकार संस्था के साथ मिलकर नगर निगम अधीनस्थ वार्डों में पौधारोपण अभियान शुरू किया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 07:18 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 07:18 PM (IST)
जम्मू शहर में मानसून के मद्देनजर शुरू हुआ पौधारोपण अभियान
जम्मू शहर में मानसून के मद्देनजर शुरू हुआ पौधारोपण अभियान

जम्मू, जागरण संवाददाता  : जम्मू नगर निगम ने शहरी वानिकी, स्टेट फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, जेके बैंक और गैर सरकार संस्था के साथ मिलकर नगर निगम अधीनस्थ वार्डों में पौधारोपण अभियान शुरू किया। यह अभियान 13 अगस्त तक जारी रहेगा।

सोमवार को मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, कॉरपोरेटर भानू महाजन, राहुल कुमार व विभाग के अधिकारियों के साथ शहर के वार्ड नंबर 1, पंजतीर्थी से इस पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन पंजतीर्थी, न्यू प्लाट, ग्रीन बेल्ट पार्क गांधीनगर और गोल मार्केट में तरह-तरह के पौधे लगाए गए। म्यूनिसिपल कमिश्नर अवनी लवासा के प्रयासों से यह अभियान शुरू किया गया है और निगम की सचिव टीना महाजन इसकी देखरेख कर रही हैं।बरसात के दौरान पौधारोपण को अागे बढ़ाते हुए निगम 20 जुलाई से 13 अगस्त तक विभिन्न पार्कों, नहर किनारों व अन्य स्थानों पर कॉरपोरेटरों के साथ मिलकर पौधारोपण करेगा। इस मौके पर मेयर ने कहा कि स्वच्छ व हरभरा जम्मू अभियान के तहत निगम विभागों के साथ मिलकर यह पौधारोपण कर रहा है। यही समय होता है जब अधिक से अधिक पौधे लगाए और बचाए जा सकते हैं। इस अभियान का मकसद शहर में हरियाली को बढ़ाना है ताकि आने वाले वर्षों में जम्मू में रहियाली दिखे। मेयर ने सभी शहर वासियों से अपील की वे इस अभियान का हिस्सा बनें। अभियान के दौरान एक्सइएन अश्विनी कुमार, एइइ हरविंद्र सिंह आदि भी मौजूद थे। इस दौरान औषधीय व अन्य पौधे रोपे गए।

chat bot
आपका साथी