Jammu: नर्सरी में मृत मिला व्यक्ति, नहीं हुई शव की पहचान

चौकी प्रभारी पौणीचक्क रोहित भगत ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक बाहरी राज्य का रहने वाला हैं। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह स्थानीय लोगों ने खाना मांग कर अपना गुजर बसर करता था। वह दुकानों के बाहर खुले स्थान पर सोया करता था।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 12:50 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 12:50 PM (IST)
Jammu: नर्सरी में मृत मिला व्यक्ति, नहीं हुई शव की पहचान
दोमाना पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता: शहर के बाहरी क्षेत्र पौणीचक्क में पेड़-पौधों बेचने वाली नर्सरी के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर हालांकि किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। शव की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई हैं।

चौकी प्रभारी पौणीचक्क रोहित भगत ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक बाहरी राज्य का रहने वाला हैं। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह स्थानीय लोगों ने खाना मांग कर अपना गुजर बसर करता था। रात को वह दुकानों के बाहर या खुले स्थान पर सोया करता था। शव की पहचान करने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से उसकी तस्वीर को शहर के सभी पुलिस थानों व पुलिस चौकी प्रभारियों के पास भेज दिया गया हैं। ताकि उसके बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित किया जाए।

मंगलवार सुबह तड़के नर्सरी के अंदर लोगों ने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई ताकि उसे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया जाए। अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में व्यक्ति को मृत लाया हुआ घोषित कर दिया। डाक्टरों ने बताया कि व्यक्ति अस्पताल लाने से कुछ घंटे पूर्व हीं व्यक्ति की मौत हो चुकी हैं।

मौके पर मौजूद एसडीपीओ दोमाना कौशिन कौल ने बताया कि नर्सरी के आसपास रहने वाले लोगों से पुलिस ने मृतक के बारे में जानकारी हासिल की। लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह (मृतक) बीमार लग रहा था। लोग ही उसे खाने पीने की वस्तुएं उपलब्ध करवाते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। दोमाना पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया हैं। 

chat bot
आपका साथी