पाक ने जम्मू, राजौरी व कठुआ जिले में मोर्टार दागे

पाक सेना ने जम्मू जिले के सीमावर्ती क्षेत्र खौड़ राजौरी जिले के सुंदरबनी व नौशहरा सेक्टर और कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में मोर्टार दागे और मशीनगनों से फायरिग की। पाक रेंजर्स ने दोपहर करीब एक बजे से शाम तीन बजे तक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जम्मू जिले के सीमावर्ती क्षेत्र खौड़ के बट्टल सेरी पलाई व बलडोह गांव को निशाना बनाकर गोलाबारी की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Aug 2020 08:55 AM (IST) Updated:Tue, 25 Aug 2020 08:55 AM (IST)
पाक ने जम्मू, राजौरी व कठुआ जिले में मोर्टार दागे
पाक ने जम्मू, राजौरी व कठुआ जिले में मोर्टार दागे

जेएनएन, जम्मू/राजौरी : पाकिस्तान ने सोमवार को फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा तक जमकर गोलाबारी की। पाक सेना ने जम्मू जिले के सीमावर्ती क्षेत्र खौड़, राजौरी जिले के सुंदरबनी व नौशहरा सेक्टर और कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में मोर्टार दागे और मशीनगनों से फायरिग की।

पाक रेंजर्स ने दोपहर करीब एक बजे से शाम तीन बजे तक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जम्मू जिले के सीमावर्ती क्षेत्र खौड़ के बट्टल, सेरी पलाई व बलडोह गांव को निशाना बनाकर गोलाबारी की। गोलाबारी से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गांवों में दहशत का माहौल है। स्थानीयवासी बाबू राम, यशपाल व रवि शर्मा ने बताया कि पाक रेंजर्स ने पहले मोर्टार दागे फिर मशीनगन से फायरिग की, जो हमारे घरों के आसपास गिरे। एक साल पहले भी सेरी पलाई गांव में एक साल के बच्चे की गोली लगने से मौत हो गई थी।

वहीं, नियंत्रण रेखा से सटे राजौरी जिले के सुंदरबनी व नौशहरा सेक्टर में पाक सेना ने आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए सोमवार दोपहर बाद भारी गोलाबारी शुरू कर दी। पाक सेना अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने के साथ रिहायशी क्षेत्रों में जमकर गोलाबारी कर रही है। पाक सेना लगातार मोर्टार दाग रही है। भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इसके बावजूद पाक सेना दोनों सेक्टरों में गोलाबारी कर रही है।

इस बीच पाक रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के गांव में रविवार रात साढ़े 11 बजे से सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे तक गोलाबारी की। पाक रेंजर्स ने पप्पू चक व करोल पोस्ट से भारतीय क्षेत्र के गाव करोल माथरिया में मशीनगनों के साथ मोर्टार के गोले दागे, जो खेतों में गिरे। सीमा सुरक्षाबलों के जवानों ने भी करारा जवाब दिया।

chat bot
आपका साथी