Jammu Kashmir : पाकिस्तान ने उड़ी सेक्टर में भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी की, भारतीय सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान सेना ने उत्तरी कश्मीर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए उड़ी सेक्टर के अंतर्गत एलओसी के साथ सटी अग्रिम भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी शुरू कर दी।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 02:22 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 02:22 PM (IST)
Jammu Kashmir : पाकिस्तान ने उड़ी सेक्टर में भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी की, भारतीय सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब
Jammu Kashmir : पाकिस्तान ने उड़ी सेक्टर में भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी की, भारतीय सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब

जम्मू, जेएनएन। पाकिस्तान सेना ने उत्तरी कश्मीर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए उड़ी सेक्टर के अंतर्गत एलओसी के साथ सटी अग्रिम भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय जवान भी पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर 12.15 बजे पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान की इस गोलाबारी से भारतीय ठिकानों में किसी भी नुकसान की कोई खबर नहीं है। अलबत्ता भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 

इसी बीच उत्तरी कश्मीर के एलआेसी के साथ सटे नौगाम सेक्टर में सेना ने घुसपैठ के एक प्रयास को नाकाम बनाया है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं। 

chat bot
आपका साथी