आइबी और एलओसी पर पाक ने फिर दागे गोले

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर साब्जियां सेक्टर में पाकिस्तान ने शनिवार की शाम छह बजे गोलाबारी शुरू कर दी। लंबे समय बाद पाकिस्तान ने इस सेक्टर में गोलाबारी की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jul 2020 07:29 AM (IST) Updated:Sun, 19 Jul 2020 07:29 AM (IST)
आइबी और एलओसी पर पाक ने फिर दागे गोले
आइबी और एलओसी पर पाक ने फिर दागे गोले

जेएनएन, कठुआ/राजौरी : हर बार करारा जवाब मिलने के बावजूद पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा (आइबी) से लेकर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलाबारी करने से बाज नहीं आ रहा है। आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए वह लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर साब्जियां सेक्टर में पाकिस्तान ने शनिवार की शाम छह बजे गोलाबारी शुरू कर दी। लंबे समय बाद पाकिस्तान ने इस सेक्टर में गोलाबारी की है। पाक सेना भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों और फिर रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर गोले दागे। इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है। गोलाबारी की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश भी की गई, जिसे नाकाम कर दिया गया। शुक्रवार देर शाम को पाक सेना द्वारा पुंछ के खड़ी करमाड़ा सेक्टर में भारी गोलाबारी की थी। इसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों ने बीएसएफ की फकीरा, कोठा पोस्टों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। इसका करारा जवाब दिया गया। रेंजरों ने अपने बीका चक जगवाल क्षेत्र से अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने मोर्टार 62, 82 एमएम तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की। मोर्टार के शेल तारबंदी के आसपास ही गिरे। दरअसल, पाकिस्तान तारबंदी पर बन रहे सुरक्षा बाध के निर्माण को रोकने के लिए एक साल से गोलीबारी करता आ रहा है, लेकिन उसकी इस साजिश को कड़ा जवाब दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी