'पाकीज़ा' अदाकारा गीता कपूर का हुआ निधन, बच्चों ने घर से कर दिया था बाहर

बॉलीवुड अदाकारा गीता कपूर ने आज (26 मई 2018) मुंबई स्थित एक वृद्धाश्रम में अपनी अंतिम सांस ली।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 26 May 2018 03:04 PM (IST) Updated:Sat, 26 May 2018 03:12 PM (IST)
'पाकीज़ा' अदाकारा गीता कपूर का हुआ निधन, बच्चों ने घर से कर दिया था बाहर
'पाकीज़ा' अदाकारा गीता कपूर का हुआ निधन, बच्चों ने घर से कर दिया था बाहर

बॉलीवुड अदाकारा गीता कपूर ने आज (26 मई 2018) मुंबई स्थित एक वृद्धाश्रम में अपनी अंतिम सांस ली। गीता जी हम सबको अलविदा कह कर चली गई हैं। गीता कपू पिछले एक साल से अपने बच्चों का इंतजार कर रही थीं लेकिन वो उन्हें देखने नहीं आये।

गीता कपूर अपने बच्चों से एक बार मिलना चाहती थीं। गीता कपूर ने आज सुबह लगभग 9 बजे के करीब अपनी आखिरी सांस ली।

अशोक पंडित ने अपने ट्वीट के माध्यम से भी इस खबर की जानकारी लोगों को दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘मैं इस समय गीता कपूर जी के मृत शरीर के साथ खड़ा हूं। जिनको उनके बच्चों के द्वारा लावारिश छोड़ दिया गया था।

गीता जी ने अपनी आखिरी सांस आज सुबह ली। हमने गीता जी को स्वस्थ्य रखने की बहुत कोशिश की लेकिन बच्चों को आखिरी बार देखने की चाह ने उन्हें अंदर से बहुत ही कमजोर बना दिया था। मैं प्रोड्यूसर रमेश तौरानी का भी शुक्रिया कहना चाहूंगा कि उन्होंने हमारा बहुत साथ दिया।’

बता दें कि अदाकारा गीता कपूर ने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था लेकिन उनको कमाल अमरोही की ‘पाकीजा’ के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। फिल्म ‘पाकीजा’ में गीता कपूर ने राजकुमार की दूसरी बीवी का किरदार निभाया था जबकि मीना कुमार का मुख्य किरदार था।

खबरों की मानें गीता कपूर का बेटा राजा बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही कोरियोग्राफर है और उनकी बेटी पूजा एक एयर होस्टेस है। राजा ने ही बीते साल गीता कपूर को लावारिश छोड़ दिया था और फिर कभी उनसे मिलने नहीं आया। फिल्मकार अशोक पंडित और रमेश तौरानी ने गीता कपूर के इलाज का खर्चा उठाया और अंतिम समय तक उनका ख्याल रखा।

chat bot
आपका साथी