एक किलो भुक्की सहित व्यक्ति को दबोचा

संवाद सहयोगी, विजयपुर : नशा विरोधी अभियान के तहत शनिवार को विजयपुर पुलिस ने एक किलोग्रा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Feb 2018 07:35 PM (IST) Updated:Sat, 17 Feb 2018 07:35 PM (IST)
एक किलो भुक्की सहित व्यक्ति को दबोचा
एक किलो भुक्की सहित व्यक्ति को दबोचा

संवाद सहयोगी, विजयपुर : नशा विरोधी अभियान के तहत शनिवार को विजयपुर पुलिस ने एक किलोग्राम भुक्की के साथ एक व्यक्ति को दबोचा। आरोपी की पहचान तिलक राज निवासी बड़ी ब्राह्माणा के रूप में हुई है।

पुलिस ने थाना प्रभारी सूरज सिंह पठानिया की देखरेख में राया मोड़ क्षेत्र में नाका लगा रखा था तभी एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलोग्राम भुक्की बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी