Tricolor In Kashmir: कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में शान से लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा

Tricolor In Kashmir गुलमर्ग पर्यटन का प्रमुख केंद्र है और वहां पर फहराया गया 100 फीट ऊंचा झंडा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। सेना कमांडर ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान देने वाले कश्मीरियों के लिए यह झंडा श्रद्धांजलि होगा।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 02:05 PM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 02:05 PM (IST)
Tricolor In Kashmir: कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में शान से लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा
सेना कमांडर ने सभ्य समाज के नागरिकों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है।

श्रीनगर, जेएनएन: देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर के गुलमर्ग में सेना ने 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। इस सिलसिले में आयोजित किए गए समारोह में सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने राष्ट्र की सेवा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया।

सेना कमांडर ने सभ्य समाज के नागरिकों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। गुलमर्ग पर्यटन का प्रमुख केंद्र है और वहां पर फहराया गया 100 फीट ऊंचा झंडा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। सेना कमांडर ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान देने वाले कश्मीरियों के लिए यह झंडा श्रद्धांजलि होगा।

कार्यक्रम के दौरान सेना कमांडर ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज उन हजारों जवानों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। गुलमर्ग नियंत्रण रेखा के साथ सटा है। पाकिस्तानी सेना ने 1965 में यहीं से घुसपैठ की िाीथी। उस वक्त एक चरवाहे मोहम्मद दीन ने सेना को अलर्ट किया था, जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। अब इस जगह पर तिरंगा उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए फहराया गया है। पर्यटक स्थल होने की वजह से अब यह स्थल सेल्फी प्वाइंट भी बन गया है।

आपको जानकारी हो कि 100 फीट ऊंचा भारतीय ध्वज कश्मीर में शांति और देशभक्ति के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। परियोजना को भारतीय सेना और सोलर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से पूरा किया गया है। परियोजना की आधारशिला 7 फरवरी, 2021 को रखी गई थी जबकि ध्वज आज मंगलवार को राष्ट्र को समर्पित किया गया था।

chat bot
आपका साथी