फ्रिज का कंप्रेशर फटने से वृद्ध की मौत

????? ?? ??? ?? ???? ???? ??? ???? ??? ??? ???? ???? ??? ????? ??? ??? ?? ??? ??? ????? ????? ???? ??? ????? ?? ???? ????? ???? ??? ?? ???? ?? ????? ?? ????? ???? ??? ???? ??? ?? ???? ??? ?? ??? ???? ??? ?? ??? ?? ??? ???? ?? ??????? ???? ??? ?????? ?? ?? ?? ????? ?? ????? ????? -

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 02:21 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:35 AM (IST)
फ्रिज का कंप्रेशर फटने से वृद्ध की मौत
फ्रिज का कंप्रेशर फटने से वृद्ध की मौत

संवाद सहयोगी, बिश्नाह : अरनिया थाना क्षेत्र के गांव करेयाल खुर्द में फ्रिज में धमाका होने की वजह से एक 72 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाबूराम पुत्र दया राम (72) निवासी करेयाल खुर्द के रूप में हुई है।

हादसा उस समय हुआ जब बाबूराम अपने घर में अकेला सोया था। शुक्रवार रात अचानक उसके साथ वाले कमरे में लगे फ्रिज में जोरदार धमाका हुआ जिससे पूरा घर हिल गया। धमाके की आवाज सुनकर बाबूराम फ्रिज वाले कमरे में पहुंचा। जैसे उसने दरवाजा खोला अंदर धुआं ही धुआं फैला हुआ था। उसको कमरे से बाहर जाने के लिए रास्ता नहीं मिला और दम घुटने से बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। थोड़ी देर बाद तक वह वहीं पड़ा रहा। समय पर किसी के न पहुंचने से उसकी दम घुटने से मौत हो गई। परिजनों ने सुबह घर की हालत देखी तो दरवाजा तोड़कर अंदर झांका तो बाबूराम अंदर मृत पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही अरनिया पुलिस भी मौके पर पहुंची गई और शव को बाहर निकल कर अस्पताल पहुंचाया। अपनी औपचारिकता निभाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बाबूराम की मौत के बाद गांव के सैंकड़ों लोग वहां इकट्ठा हो गए और हादसे पर चिता जताई।

chat bot
आपका साथी