Jammu Kashmir: बाल शोषण और पास्को एक्ट के बारे में बच्चों के साथ अब माताओं को भी किया जाएगा जागरूक

शिक्षा विभाग की ओर से आनलाइन और आफलाइन माध्यम से इस संदर्भ में पिछले महीने से जागरूकता अभियान भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा सभी जेडईओ व मुख्य शिक्षा अधिकारी भी इस मिशन को सफल बनाने के लिए लोगों के साथ संपर्क साध रहे हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 02:18 PM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2020 02:18 PM (IST)
Jammu Kashmir: बाल शोषण और पास्को एक्ट के बारे में बच्चों के साथ अब माताओं को भी किया जाएगा जागरूक
यह पीटीएम सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं के साथ हुआ करेगी।

जम्मू, जागरण संवाददाता: बच्चों को बाल शोषण से बचाने और उन्हें पास्को एक्ट बारे जानकारी के साथ अब शिक्षा विभाग ने बच्चों की माताओं को भी जागरूक करने का फैसला किया है। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि बच्चों की माताओं के साथ विशेष पीटीएम का आयोजन कर उन्हें इस बारे जानकारी दी जाए। इसके लिए विभाग की ओरे से हर महीने कीर 26 तारीख को पीटीएम की जाएगी जिसमें बच्चों की माताओं को शामिल किया जाएगा।

शिक्षा निदेशक जम्मू अनुराधा गुप्ता का कहना है कि मां ही बच्चे की पहली शिक्षिका होती है। वह बच्चों को पहचानती है और बच्चा भी अपनी हर बात मां के साथ जरूर करता है। ऐसे में बच्चों की माताओं को जागरूक किए बिना बच्चों को इस विषय बारे जानकारी नहीं दी जा सकती। शिक्षा विभाग के साइकेट्रिक काउंसलिंग सेल की ओर से बच्चों व उनकी माताओं को जागरूक किया जाएगा।

इसके अलावा भी साप्ताहिक चर्चा व अन्य तरीके से बच्चों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। कितने बच्चे, उनकी माताएं, शिक्षक व एक्सपर्ट इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे, उनका ब्यौरा भी तैयार किया जाएगा। यह पीटीएम सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं के साथ हुआ करेगी।

शिक्षा विभाग की ओर से आनलाइन और आफलाइन माध्यम से इस संदर्भ में पिछले महीने से जागरूकता अभियान भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा सभी जेडईओ व मुख्य शिक्षा अधिकारी भी इस मिशन को सफल बनाने के लिए लोगों के साथ संपर्क साध रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी