जम्मू हाईवे पर टोल टैक्स वापस हो : नेकां

जम्मू हाईवे पर टोल टैक्स वापस हो नेकां

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 08:40 AM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 08:40 AM (IST)
जम्मू हाईवे पर टोल टैक्स वापस हो : नेकां
जम्मू हाईवे पर टोल टैक्स वापस हो : नेकां

जागरण संवाददाता, जम्मू: नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय प्रधान देवेंद्र सिंह राणा और पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया ने सरोर टोल प्लाजा में टोल वसूलने के फैसले को बिना देरी वापस लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नेकां ने पहले ही इस निर्णय का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि यह फैसला पर्यटकों के अलावा जनविरोधी है। उन्होंने कहा कि जम्मू में प्रति वर्ष करीब एक करोड़ श्रद्धालु श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आते हैं। इस फैसले का असर श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर भी पड़ेगा। नेकां नेताओं ने कहा कि यह लोगों को तंग करने वाले इस फैसले का हम शुरू से विरोध करते आ रहे हैं। जब तक पूरी तरह राजमार्ग तैयार नहीं हो जाते, यह लोगों से अन्याय होगा। प्रशासन को टकराव वाली सोच से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे अथारिटी जम्मू-ऊधमपुर हाईवे पर सड़क सुरक्षा और चिकित्सा इमरजेंसी के इंतजाम नहीं कर पाई है। लोगों पर टैक्स बढ़ाने के बजाय सड़कों विशेषकर हाईवे की हालत ठीक करने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी