जम्मू में बदरा छाए पर बरसे नहीं

राज्य ब्यूरो, जम्मू : मौसम में बदलाव से उमस और चुभन भरी गर्मी से राहत मिलने लगी है। रविवार को क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 07:36 AM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 07:36 AM (IST)
जम्मू में बदरा छाए पर बरसे नहीं
जम्मू में बदरा छाए पर बरसे नहीं

राज्य ब्यूरो, जम्मू : मौसम में बदलाव से उमस और चुभन भरी गर्मी से राहत मिलने लगी है। रविवार को कटड़ा और उसके आसपास के क्षेत्रों में 11.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। श्रीनगर और दूसरे कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। जम्मू संभाग के अधिकतर क्षेत्रों में कई बार दिन में बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई। जम्मू में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री जबकि न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का 32.5, गुलमर्ग का 19.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10.6 एमएम रहा। लेह का अधिकतम 26.4 जबकि न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कारगिल का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री, न्यूनतम 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सोमवार को जम्मू संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। कश्मीर और लेह में मौसम साफ रहेगा।

chat bot
आपका साथी