पंजटीला में मिनी बस पलटी, 9 यात्री घायल

संवाद सहयोगी, सांबा : सांबा के बार्डर मार्ग पर पंजटीला में मिनी बस पलटने से 9 यात्री घायल हा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Feb 2018 07:53 PM (IST) Updated:Sat, 17 Feb 2018 07:53 PM (IST)
पंजटीला में मिनी बस पलटी, 9 यात्री घायल
पंजटीला में मिनी बस पलटी, 9 यात्री घायल

संवाद सहयोगी, सांबा : सांबा के बार्डर मार्ग पर पंजटीला में मिनी बस पलटने से 9 यात्री घायल हो गए। यह हादसा शनिवार की सुबह हुआ जब मिनी बस नंबर जेके21-4278 जोकि मावा से सांबा की ओर आ रही थी। पंजटीला के पास पहुंचते ही मिनी बस का चालक उस पर से अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे मिनी बस पुली के पास पलट गई। इस हादसे में 9 यात्री घायल हुए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल सांबा ले जाया गया। घायलों की पहचान बिशन दास निवासी (रख कंगवाला), जगदेव सिंह (मावा), झंकार सिंह (कमाला), तारा सिंह (रेईयां), दर्शना देवी (सदोह कैंप), कृष्ण (पलूरा), सुखविंद्र सिंह, सुनीता देवी (बटल), किरणा देवी निवासी बटल के रूप में हुई है। घायलों में चार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी