Road Accident: सैन्य वाहन नाले में गिरा, मेजर-कैप्टन समेत चार सैन्यकर्मी घायल

Road Accident in Kashmir आज सुबह सेना की 9 आरआर के जवान और अधिकारी एक वाहन में अडिजन बाईपास दम्हाल हांजीपोरा इलाके से गुजर रहे थे। उस समय तेज बारिश हो रही थी और सड़क पर फिसलन भी खूब थी।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 01:03 PM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 01:03 PM (IST)
Road Accident: सैन्य वाहन नाले में गिरा, मेजर-कैप्टन समेत चार सैन्यकर्मी घायल
ब्लाक मेडिकल आफिसर शगुफ्ता सलाम ने बताया कि चार सैन्यकर्मी जख्मी हैं।

श्रीनगर, राज्य ब्यूरो। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को एक सैन्य वाहन के नाले में गिर जाने से उसमें सवार एक मेजर और एक कैप्टन समेत चार सैन्यकर्मी घायल हो गए। सभी घायलाें को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक जवान की हालत नाजुक बतायी जाती है।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह सेना की 9 आरआर के जवान और अधिकारी एक वाहन में अडिजन बाईपास दम्हाल हांजीपोरा इलाके से गुजर रहे थे। उस समय तेज बारिश हो रही थी और सड़क पर फिसलन भी खूब थी। इससे अचानक ही वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो सड़क के पास बह रहे नाले में जा गिरी। नाले में उस समय बारिश के कारण जलस्तर भी बड़ा हुआ था और पानी की गति भी तेज थी।

सैन्य वाहन को नाले में गिरते देख सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन भी रुक गए। स्थानीयलोग भीमौके पर जमा हो गए और सभी ने मिलकर राहत कार्य कर, नाले में गिरे सैन्यवाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। यह चारों जख्मी थे और उन्हें उसी समय उपचार के लिए दम्हाल हांजीपोरा अस्पताल ले जाया गया।

ब्लाक मेडिकल आफिसर शगुफ्ता सलाम ने बताया कि चार सैन्यकर्मी जख्मी हैं। इनमें से तीन की पहचान मेजर पुष्प राजपूत,कैप्टन मल्ला और अनिल दुबे रेयाल के रुप में हुईहैजबकि चौथे का नाम पता नहीं चल पाया है। उसकी हालत चिंताजनक है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं। 

chat bot
आपका साथी