रात में रास्ता रोककर सैन्यकर्मी को पीटा, छीनी नकदी

जागरण संवाददाता जम्मू नगरोटा के कामिनी इलाके में अपने एक साथी के घर जा रहे सैन्यकर्मी क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 07:43 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 07:43 AM (IST)
रात में रास्ता रोककर सैन्यकर्मी को पीटा, छीनी नकदी
रात में रास्ता रोककर सैन्यकर्मी को पीटा, छीनी नकदी

जागरण संवाददाता, जम्मू : नगरोटा के कामिनी इलाके में अपने एक साथी के घर जा रहे सैन्यकर्मी का रास्ता रोककर कुछ युवकों ने उससे मारपीट की और उससे नकदी छीन कर फरार हो गए। एसडीपीओ नगरोटा मोहन शर्मा के अनुसार सैन्य कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का प्रयास, मारपीट करने और नकदी छीनने का मामला दर्ज कर लिया। सैन्यकर्मी प्रताप सिंह, शिव नगर, ऊधमपुर का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक सैन्यकर्मी प्रताप सिंह सामान की खरीदारी करने के लिए जम्मू जा रहा था। रास्ते में वह अपने साथी सैन्यकर्मी के घर नगरोटा के कामिनी इलाके में जाने लगे। इसी बीच अंधेरे में आठ से दस युवकों ने सैन्य कर्मी का रास्ता रोका और लाठियों व डंडों से उसको पीटना शुरू कर दिया। हमलावर प्रताप सिंह से नकदी छीनकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मौके पर बुलाया, जो घायल सैन्य कर्मी को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। उसने पुलिस के बताया कि उसके पास दो लाख से ज्यादा पैसे थे, जिसे हमलावर छीनकर फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी